{"_id":"69cf2f077e53a675ca0f932c","slug":"nh-27-remains-jammed-for-48-hours-with-vehicles-stretching-up-to-15-km-in-line-bihar-news-gopalganj-balathari-chek-post-saran-news-c-1-1-noi1232-4121356-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: एनएच-27 पर भीषण जाम, 15 किमी तक लगी गाड़ियों की कतार, जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: एनएच-27 पर भीषण जाम, 15 किमी तक लगी गाड़ियों की कतार, जनजीवन बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार
गोपालगंज के कुचायकोट स्थित बलथरी चेक पोस्ट पर 48 घंटे से लगे भीषण जाम ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जाम करीब 15 किलोमीटर तक फैलकर यूपी के तमकुहीराज तक पहुंच गया है।
गोपालगंज में 48 घंटे से भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बलथरी चेक पोस्ट के पास पिछले 48 घंटे से लगे भीषण जाम ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार तड़के शुरू हुआ यह जाम शुक्रवार सुबह तक उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज तक करीब 15 किलोमीटर लंबा हो गया। इस दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंसे रहे, जिससे यात्रियों और खासकर कच्चा माल ढोने वाले ट्रक चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती गई।
चेक पोस्ट पर कार्रवाई के बाद बिगड़ी स्थिति
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम चेक पोस्ट पर वाहनों से अवैध वसूली के आरोप में प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद हालात बिगड़ने लगे। गिरफ्तारी के बाद जांच प्रक्रिया में सख्ती और बदलाव किए गए, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई।
जाम पहुंचा यूपी के तमकुहीराज तक
बुधवार शाम तक जाम उत्तर प्रदेश के सलेमगढ़ तक पहुंच गया था, जो शुक्रवार तक और बढ़कर तमकुहीराज तक फैल गया। इस लंबे जाम के कारण मुख्य सड़क के साथ-साथ वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी दबाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली
लोग बदल रहे रास्ते, फिर भी राहत नहीं
जाम से बचने के लिए कई यात्री वाहन फाजिलनगर से पंचदेवरी होते हुए मीरगंज की ओर जा रहे हैं। वहीं कुछ वाहन चालक टडवा से छत्रपति चेक पोस्ट और गोपालपुर थाना के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा है। जाम से परेशान कई वाहन चालक एनएच-27 पर उल्टी लेन में गाड़ी चलाने को मजबूर हो गए हैं। इस वजह से सड़क पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, जिससे स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि इस भीषण जाम से राहत मिल सके और लोगों को हो रही परेशानी खत्म हो।
Trending Videos