सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   saran assembly election results 2025 nda rjd jdu women mla victory

Bihar Election 2025: सारण में एनडीए की शानदार वापसी, दो महिला विधायक बनीं; एक भाजपा से और दूसरी राजद से

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह लगातार पांचवीं बार विधायक बने, जबकि मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र कुमार राय चौथी बार जीतकर पहुंचे। तरैया, सोनपुर, मांझी समेत कई सीटों पर भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया।

saran assembly election results 2025 nda rjd jdu women mla victory
सारण में NDA का दबदबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सारण प्रमंडल ने इस बार पूरी तरह से राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। वर्ष 2020 के मुकाबले इस बार नतीजे बिल्कुल उलट रहे। पहले जहां एनडीए को सिर्फ तीन सीटें मिली थीं, वहीं 2025 में भाजपा और जदयू ने मिलकर अधिकतर सीटों पर जीत हासिल कर ली। राजद को केवल तीन सीटें मढ़ौरा, गड़खा (सुरक्षित) और परसा ही मिल सकीं। इस बार सारण प्रमंडल से दो महिलाएं विधानसभा पहुंचीं छपरा से भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी और परसा से राजद प्रत्याशी करिश्मा।

Trending Videos


राजनीति में परिवार और नए चेहरों का प्रभाव
बनियापुर से भाजपा के केदारनाथ सिंह लगातार पांचवीं बार विधायक बने, वहीं मढ़ौरा से राजद के जितेंद्र कुमार राय लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चुके हैं। मांझी, सोनपुर और बनियापुर में एक ही राजनीतिक परिवार के तीन सदस्यों की जीत चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारण प्रमंडल विधानसभा सीटवार नतीजे (2025)

सीट संख्या विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार (पार्टी) पराजित उम्मीदवार (पार्टी) विजेता वोट दूसरे नंबर के वोट जीत का अंतर विशेष नोट
113 एकमा मनोरंजन सिंह (जदयू) श्रीकांत यादव (राजद) 84,077 61,369 22,708
114 मांझी रणधीर कुमार सिंह (जदयू) डॉ. सत्येंद्र यादव (माले) 68,455 58,668 9,787
115 बनियापुर केदारनाथ सिंह (भाजपा) चांदनी देवी (राजद) 85,606 80,170 15,426 लगातार 5वीं जीत (तीन पार्टियों से)
116 तरैया जनक सिंह (भाजपा) शैलेंद्र प्रताप (राजद) 80,454 79,029 1,425 लगातार दूसरी जीत
117 मढ़ौरा जितेंद्र कुमार राय (राजद) नवीन सिंह उर्फ़ अभय सिंह (जन सुराज) 86,118 58,190 27,928 लगातार चौथी जीत
118 छपरा छोटी कुमारी (भाजपा) शत्रुघ्न यादव उर्फ़ खेसारी लाल यादव (राजद) 81,745 71,680 10,065
119 गड़खा (सुरक्षित) सुरेंद्र राम (राजद) सिमंत मृणाल (लोजपा-आर) 91,134 78,330 12,804 लगातार दूसरी जीत
120 अमनौर कृष्ण कुमार मंटू (भाजपा) सुनील कुमार (राजद) 75,298 71,475 3,823 लगातार दूसरी जीत
121 परसा करिश्मा (राजद) छोटेलाल राय (जदयू) 84,379 58,276 26,103 पहली बार विधायक
122 सोनपुर विनय कुमार सिंह (भाजपा) डॉ. रामानुज प्रसाद (राजद) 90,842 86,075 4,767

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed