सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan Crime News: Classroom Turns Into Arena Brutal Beating of Student Video Goes Viral

Bihar: सीवान में क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; रहम की गुहार लगाता रहा बच्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सीवान के बीडीएस पब्लिक स्कूल में क्लासरूम के अंदर 9वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। घटना को एक सप्ताह बीतने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Siwan Crime News: Classroom Turns Into Arena Brutal Beating of Student Video Goes Viral
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के लकड़ीनबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर स्थित बीडीएस पब्लिक स्कूल से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। स्कूल के क्लासरूम के भीतर छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल के ही आधा दर्जन छात्र एक अन्य छात्र को क्लासरूम में बेंच पर पटक-पटक कर पीट रहे हैं। पीड़ित छात्र हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता नजर आता है, लेकिन हमलावर छात्रों पर इसका कोई असर नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह घटना 22 दिसंबर, सोमवार की है। हैरानी की बात यह है कि घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो दोषी छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई और न ही पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित छात्र की पहचान छपरा जिले के मशरख थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव निवासी मन्तोष तिवारी के पुत्र अभिमन्यु तिवारी के रूप में हुई है। अभिमन्यु बीडीएस पब्लिक स्कूल, मदारपुर में कक्षा 9वीं का छात्र है।


पढे़ं: मुजफ्फरपुर में आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; परिजन बेसुध

पीड़ित छात्र के पिता मन्तोष तिवारी ने बताया कि क्लास के कुछ दबंग छात्रों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की, उसका वीडियो बनाया और बाद में धमकाते हुए उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनका आरोप है कि यह सब उनके बेटे को बदनाम करने की नीयत से किया गया। मन्तोष तिवारी ने कहा कि उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। थक-हारकर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

इस मामले में लकड़ीनबीगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि अब तक न तो स्कूल प्रबंधन और न ही पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। क्लासरूम में हुई इस हिंसक घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित छात्र को न्याय मिल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed