सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan fire department constable suspicious death family accuses police hiding murder

Bihar News: सीवान में अग्निशमन सिपाही की मौत, परिवार का आरोप- हत्या को बताया आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में अग्निशमन विभाग के सिपाही बुन्देल कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

siwan fire department constable suspicious death family accuses police hiding murder
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरौंदा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में अग्निशमन विभाग में तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान अरवल जिले के मुखौरी गांव निवासी बुन्देल कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से दरौंदा में अग्निशमन सिपाही के पद पर कार्यरत थे। वह थाना से महज 200 मीटर दूर एक निजी मकान में अकेले रहते थे।
Trending Videos


घटना की जानकारी परिजनों के अनुसार शनिवार की रात लगभग आठ बजे तक बुन्देल ने घरवालों से सामान्य बातचीत की थी। इसके करीब एक घंटे बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजन इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए पुलिस पर मामले को छुपाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि जिस अवस्था में शव मिला, वह आत्महत्या की थ्योरी को पूरी तरह खारिज करता है। मृतक का शरीर घुटनों के बल फर्श पर टिका हुआ था, जबकि गमछे का फंदा हल्के खींचने पर ही निकल गया। कमरे का मुख्य दरवाजा भी खुला हुआ था। परिजनों ने सवाल उठाया कि "जब पंखा चालू था, तो कोई फंदा कैसे लगा सकता है?" साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक वीडियो में पुलिसकर्मी पंखा बंद करने और गमछा काटने की बात करते दिख रहे हैं, जिससे पूरे मामले पर और सवाल खड़े हो रहे हैं।

पढ़ें: कोसी तटबंध के अंदर हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटे की मौत; पति व एक बच्चा घायल

परिजन इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की साजिश बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि "पुलिस शुरू से ही इसे आत्महत्या बताने में लगी हुई है।" एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने बताया कि सूचना मिलते ही दरौंदा थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह को मौके पर भेजा गया और बाद में स्वयं जाकर जांच की। बिल्डिंग के अन्य लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने बुन्देल के व्यवहार को सामान्य बताया। शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल टीम की मदद से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संग्रह करने की बात कही गई।

रविवार को परिजन के पहुंचने के बाद उनके बयान पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि "हर एंगल से जांच की जा रही है", लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों में पुलिस की भूमिका को लेकर नाराज़गी स्पष्ट दिख रही है। यह मामला कई अनुत्तरित सवालों के साथ गंभीर जांच की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed