सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan gb nagar police station siswa chanwar body found in sacks murder investigation

Bihar: सीवान में सनसनीखेज डबल मर्डर, पुल के नीचे बोरे में मिले दो अज्ञात शव, गला रेतकर की गई हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर में दो बोरों में भरा एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

siwan gb nagar police station siswa chanwar body found in sacks murder investigation
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा चंवर में अपराधियों ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने दोनों व्यक्तियों की गला रेतकर हत्या करने के बाद शवों को बोरे में भरकर पुल के नीचे पानी में फेंक दिया। इस खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Trending Videos

घटना की जानकारी उस समय हुई जब स्थानीय ग्रामीणों ने सिसवा चंवर पुल के नीचे पानी में दो बोरे तैरते हुए देखे। संदेह होने पर जब बोरे खोले गए तो उसमें दो पुरुषों के शव मिले, जिनके गले पर गहरे घाव के निशान थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जी.बी. नगर पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि हत्या कहीं और की गई है और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शवों को बोरे में बांधकर यहां फेंका गया। पुलिस का मानना है कि अपराधी शवों को ठिकाने लगाने की नीयत से उन्हें पानी में फेंक गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है। शवों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत व्याप्त है। सीवान जिले में हाल के महीनों में हत्या और अन्य अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। यह वारदात पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है, क्योंकि अपराधी बेखौफ होकर गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed