सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan government vehicle speeding bolero bike riders injured road accident pachrukhi police station

Bihar: गोपालगंज के सरकारी बाबू की गाड़ी ने तीन को कुचला, हालत नाजुक, पटना रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में सुपौली से चौमुखा जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक किशोर को भी गंभीर रूप से घायल किया गया।सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में सुपौली से चौमुखा जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक किशोर को भी गंभीर रूप से घायल किया गया।

siwan government vehicle speeding bolero bike riders injured road accident pachrukhi police station
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने सड़क पर कहर ढा दिया। जानकारी के अनुसार, सुपौली से गांव की ओर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के दौरान बाइक चालक और उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos

बताया जाता है कि घायल सुपौली निवासी बाबुल कुमार और महाराजगंज थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव निवासी जीतन कुमार महतो एक्सप्लेंडर बाइक से चौमुखा की ओर जा रहे थे। इसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को टक्कर मार दी और बाइक को घसीटते हुए आगे बढ़ने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?

हादसे में सड़क किनारे खड़े एक और किशोर को भी बोलेरो ने कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन महराजगंज निवासी श्रम परवर्तन पदाधिकारी समर सकिन का बताया जा रहा है, जो वर्तमान में गोपालगंज में पदस्थापित हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को जब्त किया और चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed