सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan three shooting incidents one night maulana injured police arrest

Bihar News: अपराधियों का आतंक, अलग-अलग इलाकों में चली गोलियां, तीन घायलों की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के सीवान जिले में बीती रात तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाओं से दहशत फैल गई। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में मौलाना महमूदुल हसन पर गोली चली, जिन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया।

siwan three shooting incidents one night maulana injured police arrest
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सीवान जिले में बीती रात तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। इन घटनाओं में एक मौलाना समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पहली घटना: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र
पहली घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में हुई। मस्जिद के इमाम मौलाना महमूदुल हसन रात करीब साढ़े दस बजे ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर गोली चला दी। घायल मौलाना को तुरंत सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना: आंदर थाना क्षेत्र
दूसरी गोलीबारी आंदर थाना क्षेत्र के गरार गांव में हुई। अपराधियों ने पंकज यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पंकज यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

तीसरी घटना: बड़हरिया थाना क्षेत्र
तीसरी घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह की है। आपसी रंजिश के चलते हुई इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने निजाम मियां को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया।

पुलिस की प्रतिक्रिया
सीवान के एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि तीनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed