सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan: Young Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Allegations of Dowry Murder; in-laws absconded

Bihar Crime: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप; ससुराल पक्ष हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Siwan Crime: खरसड़ा गांव में संजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से दहेज हत्या का मामला सामने आया। शादी के बाद दहेज मांग का आरोप पहले से था। घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और छापामारी शुरू कर दी है।
 

Siwan: Young Woman Dies Under Suspicious Circumstances, Allegations of Dowry Murder; in-laws absconded
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के खरसड़ा गांव में एक युवती की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। दो साल पहले हुई शादी के बाद से दहेज की मांग का आरोप झेल रही संजू देवी की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना सामने आते ही संजू के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए, जिससे मामले में और भी संदेह गहराता जा रहा है।

Trending Videos

 
शादी के बाद बढ़ती गई परेशानियां
मृतका के भाई ने बताया कि वह छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दो साल पहले अपनी बहन संजू की शादी खरसड़ा गांव के श्रवण राय से धूमधाम से की थी। परिवार का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू हो गई थी। कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुबह से फोन स्विच ऑफ, फिर मिली दुखद खबर
शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने संजू से संपर्क करना चाहा, तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इसी दौरान पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई है। परिजन तुरंत पहुंचे और देखा कि संजू का शव घर के अंदर पड़ा है, जबकि घर के सभी सदस्य गायब थे। तुरंत इसकी जानकारी दरौंदा थाना पुलिस को दी गई।
 
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पपन कुमार ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और परिजनों द्वारा लगाए गए दहेज हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Crime: बिहार में MP की युवती देह व्यापार का शिकार, भागकर खेत में छिपी और बचाई जान; खान सर के पास आई थी पढ़ने
 
आरोपियों की तलाश तेज
मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर संजू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ससुराल पक्ष के फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दहेज प्रथा को एक घातक सामाजिक बुराई बताते हुए कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed