सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gopalganj child drowned in pond usri bazar baikunthpur sanjeet kumar death news

Bihar News: मां की आंखों के सामने बुझ गया घर का चिराग, तालाब में मिला मासूम का शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार गांव में तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम संजीत कुमार की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गया और गहरे पानी में डूब गया।

gopalganj child drowned in pond usri bazar baikunthpur sanjeet kumar death news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार गांव में घर के पास स्थित तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंचा बच्चा

मृतक बच्चे की पहचान उसरी बाजार गांव निवासी बाल्मीकि सहनी के तीन वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि संजीत रोज की तरह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों को हुई चिंता

जब काफी देर तक संजीत घर के आसपास नजर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। परिवार के लोगों ने उसे आसपास खोजा और आवाज लगाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से खेतों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

काफी देर बाद लोगों की नजर तालाब पर पड़ी, जहां बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। सभी को उम्मीद थी कि शायद बच्चे की जान बच जाए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। गहरे पानी में डूबने के कारण मासूम की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।
सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार की चीख-पुकार सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed