सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   truck collided with a bus carrying CISF personnel, injuring over two dozen people.

Bihar News: CISF जवानों से भरी बस पर ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दो दर्जन से अधिक घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

छपरा में CISF जवानों से भरी बस पर अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 से अधिक जवान घायल हो गए। हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुआ।

truck collided with a bus carrying CISF personnel, injuring over two dozen people.
घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के छपरा में बुधवार सुबह CISF जवानों से भरी बस को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास हुआ। घटना के समय जवान दिल्ली से सीवान जंक्शन पहुंचे थे और वहां से सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। बस में कुल 40 जवान सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे चकनाचूर हो गए। कई जवान सीटों से उछलकर बस के फर्श पर गिर गए।
Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रसूलपुर व एकमा थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. कौशलेंद्र कुणाल ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि कुछ को एकमा, मांझी और लालहलादपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकमा के एडीपीओ राजकुमार ने बताया कि ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम हाउस पर प्रदर्शन कर रहे JDU विधायक गोपाल मंडल को सुरक्षा कर्मियों ने उठाया, बोले- टिकट मिलेगा

घटना स्थल पर एकमा एडीपीओ राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। जवानों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हादसे ने यह भी उजागर किया कि चुनाव ड्यूटी पर लगे सुरक्षाकर्मियों की यात्रा व्यवस्था में कितनी लापरवाही बरती जाती है। स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed