{"_id":"69ff03d8804a748d18084157","slug":"wedding-anniversary-turned-tragic-as-dowry-demand-claims-newlywed-woman-life-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी की पहली सालगिरह पर उजड़ गया सुहाग, दहेज की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी की पहली सालगिरह पर उजड़ गया सुहाग, दहेज की मांग ने ले ली नवविवाहिता की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: सारण के मांझी में शादी की पहली सालगिरह के दिन नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज में अपाची बाइक नहीं मिलने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सारण जिले से दहेज प्रथा की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की पहली सालगिरह जिस दिन खुशियों का कारण बननी थी, उसी दिन एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
एक साल पहले हुई थी शादी
मृतका सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी रामेश्वर यादव की पुत्री थी। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव निवासी मदन यादव के पुत्र नीरज कुमार यादव के साथ धूमधाम से हुई थी।
दहेज में अपाची बाइक की थी मांग
परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में अपाची मोटरसाइकिल की मांग करने लगा था। लड़की के परिवार ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहकर कुछ समय की मोहलत मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद नवविवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। परिजनों ने बताया कि 08 मई को विवाहिता की शादी की पहली सालगिरह थी। घर वाले खुशियों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन उसी दिन बेटी की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना आईआईटी कैंपस में तेलंगाना के छात्र का शव मिलने से हड़कंप, मौत के कारणों का पता लगा रही पुलिस
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप अपनी बेटी के शव से लिपटकर बिलखते रहे। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल सारण पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos