Bihar: घर के बाहर खड़ी थी युवती, अचानक आई बोलेरो और पलभर में खत्म हो गई जिंदगी
Bihar: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 20 वर्षीय छोटी कुमारी की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौरा गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत युवती की पहचान भटौरा गांव निवासी अभय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार वाले उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
सड़क किनारे खड़ी थी युवती, तभी मारी टक्कर
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात छोटी कुमारी अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मढ़ौरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर तरैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: घर लौट रहा था परिवार, अचानक आई मौत की रफ्तार; 16 साल की सलमा ने तोड़ दिया दम
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी कुमारी बेहद मिलनसार स्वभाव की थी और पढ़ाई में भी काफी तेज थी। उसकी असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.