Bihar News : गोपालगंज में मेला देखने गए सिवान के युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; पड़ताल शुरू
Gopalganj News : गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में मेला देखने गए सिवान के युवक विकी शाह की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, वहीं परिजनों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में मेला देखने आए सिवान के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर नहर के पास हुई। मृतक की पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी विकी शाह के रूप में हुई है।
गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया
जानकारी के मुताबिक, विकी शाह मेला देखने सीमावर्ती जिला गोपालगंज आया था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से डायल-112 पुलिस टीम ने गंभीर हालत में उसे गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News : ट्रक और टेंपो की जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चे समेत तीन की मौत, पसरा मातम
वारदात की सूचना मिलते ही परिजन हुए विचलित
घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रांजल अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। मृतक के भाई प्रदीप शाह ने बताया कि विकी के साथ मेला देखने गया एक युवक घर आकर सूचना दिया कि विकी को चाकू लग गया है। इसके बाद परिजन और पुलिस उसे अस्पताल ले गए। प्रदीप ने प्रशासन से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Election: अमित शाह पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश बोले- वह 'VC' के सहारे बिहार चुनाव जीतना चाह रहे