सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar 22-Year-Old Found Dead in Gopalganj Land Fraud Alleged Behind Suspicious Death

Bihar: जमीन के चक्कर में गई जान?, पेड़ से लटका मिला युवक का शव; पैसे हड़पने वाले पर साजिश का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

गोपालगंज के नवादा गांव में 22 वर्षीय युवक शोहरत अली का शव पेड़ से लटका मिला। युवक लंबे समय से जमीन खरीद को लेकर विवाद और तनाव में बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Bihar 22-Year-Old Found Dead in Gopalganj Land Fraud Alleged Behind Suspicious Death
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शोहरत अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव रफी टोला का निवासी था और लंबे समय से अपने मामा के घर रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।


मामा के घर रहकर कर रहा था जीवनयापन
परिजनों के अनुसार, शोहरत अली पिछले करीब 20 वर्षों से अपने मामा मामून रसीद उर्फ अगलु के घर नवादा गांव में रह रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप एक पेड़ से उसका शव लटकता देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन खरीद को लेकर था तनाव
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि शोहरत अली नवादा गांव में जमीन खरीदकर अपना घर बनाना चाहता था। इसके लिए उसने गांव के एक व्यक्ति को जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए रकम भी दी थी। आरोप है कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे वापस मिले। इसी कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। परिजन इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


परिवार में मातम, गांव में चर्चाओं का दौर
युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो कुछ को साजिश की आशंका भी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
बरौली थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed