फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   What did family say about Samrat Chaudhary becoming CM Lakhanpur village erupted in joy of Bihar New CM

Bihar New CM: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर 'सम्राट', गांव में दिवाली जैसा माहौल, जश्न में डूबा लखनपुर

Tue, 14 Apr 2026 06:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 06:36 PM IST
सार

Bihar New CM: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद उनके गृह क्षेत्र तारापुर के लखनपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर, लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। 

विज्ञापन
What did family say about Samrat Chaudhary becoming CM Lakhanpur village erupted in joy of  Bihar New CM
सम्राट चौधरी के घर में जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा होते ही उनके गृह क्षेत्र तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव में जश्न का माहौल बन गया। घोषणा के तुरंत बाद उनके पैतृक आवास पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन


लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़क मनाया गया जश्न
गांव के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों के बीच नाच-गाना किया, वहीं लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़कर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया गया। लोगों का कहना था कि यह सिर्फ एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
विज्ञापन


'आधिकारिक घोषणा का था इंतजार'
परिवार के सदस्यों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सम्राट चौधरी की भाभी अमृता चौधरी, भतीजी अंजनी कुमारी और चचेरे भाई देवनंदन चौधरी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए एक सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, NDA के विधायक दल ने चुना नेता

'तारापुर के लिए गर्व की बात' 
ग्रामीण मुकेश कुमार मंडल समेत अन्य लोगों ने कहा कि यह सिर्फ परिवार नहीं, बल्कि पूरे तारापुर और बिहार के लिए गर्व की बात है। लोगों को अब उम्मीद है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed