फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israel-Iran War: क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा श्राप? मासूम की कहानी जानकर आखों में आ जाएंगे आंसू

Sun, 22 Jun 2025 12:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

Israel-Iran War: यह एक 16 साल की लड़की आतेफा साहलेह की कहानी है। इस लड़की की कहानी ने वर्षों पहले लोगों को झकझोर कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक मासूम लड़की का ईरान को श्राप लगा है।

विज्ञापन
16 year old girl executed in iran the tragic story of atefah sahaaleh Israel Iran war
क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा है श्राप? - फोटो : PTI

Israel-Iran War: इस्राइल और ईरान के बीच जंग (israel iran conflict) जारी है। यह लड़ाई हर दिन खतरनाक रूप लेती जा रही है। ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान हमला किया है, जो पूरी तरह सफल रहा है। 



डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को मुख्य रूप से निशाना बनाकर बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इस हमले को अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। अमेरिका ने ऐसे समय में यह हमला किया जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम इस्राइल के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। 

अमेरिका के ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद तेहरान भड़क गया है। बौखलाए ईरान ने इस्राइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक शहरों पर मिसाइलों ने हमला किया, जिनमें राजधानी तेल अवीव और हाइफा जैसे शहर शामिल हैं। 

16 year old girl executed in iran the tragic story of atefah sahaaleh Israel Iran war
क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा है श्राप? - फोटो : ANI

 विशेषज्ञों का कहना है कि इस जंग का अंत ईरान में सत्ता परिवर्तन के साथ हो सकता है। इस लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर एक पुरानी कहानी की खूब चर्चा हो रही है। यह एक 16 साल की लड़की आतेफा साहलेह की कहानी है। इस लड़की की कहानी ने वर्षों पहले लोगों को झकझोर कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि एक मासूम लड़की का ईरान को श्राप लगा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस दावे की सच्चाई क्या है? 
 

16 year old girl executed in iran the tragic story of atefah sahaaleh Israel Iran war
क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा है श्राप? - फोटो : PTI

कौन थी आतेफा साहलेह? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अगस्त 2004 को ईरान के नेका शहर में एक लड़की को सरेआम भीड़ के सामने घसीटा गया। एक मोबाइल क्रेन को अस्थायी फांसी के फंदे में बदल दिया गया है। वहीं पर 16 साल की आतेफा साहलेह को 'चरित्रहीनता' के आरोप में फांसी दे दी गई थी। 

Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 year old girl executed in iran the tragic story of atefah sahaaleh Israel Iran war
क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा है श्राप? - फोटो : PTI

लड़की पर क्या था आरोप? 

ईरान की नैतिक पुलिस ने कहा थि आतेफा का एक पुरुष के साथ यौन संबंध था, जिसके आरोप में उसे सजा-ए-मौत सुनाई गई। इसे तेहरान की अपीली अदालत ने भी मंजूरी दे दी। 

रूला देगी आतेफा की कहानी

एक सड़क हादसे में आतेफा की मां की मृत्यू हो गई थी, जिसके उसके पिता को नशे की लत लग गई। वह अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। वह खाना बनाना और घर संभालना सब कुछ करती थी, लेकिन भावनात्मक रूप से वह अकेली थी। एक मनोवैज्ञानिक रिपोर्ट में बताया गया कि वह स्नेह और अपनापन की खोज में थी। 

Baba Vanga: इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया, सच हुई तो मचेगी भयानक तबाही  

विज्ञापन
16 year old girl executed in iran the tragic story of atefah sahaaleh Israel Iran war
क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा है श्राप? - फोटो : PTI

फांसी की वजह 

बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री के मुताबिक, इस केस में जज ने आतेफा को लेकर निजी नाराजगी दिखाई। न्यायिक दस्तावेजों में हेरफेर की गई और उसकी उम्र 22 साल दिखाई, ताकि उसे फांसी दी जा सके। ईरानी कानून के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र वालों को फांसी नहीं हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed