Viral: 3 साल के बच्चे का मैथ्स टैलेंट देख दंग रह गए लोग, बिना कैलकुलेटर सेकंडों में हल कर दिया मैथ्स का सवाल
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तीन साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो गणित के मुश्किल सवालों का जवाब बहुत ही आसानी से हल कर दे रहा है। तो आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक 3 साल के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जापानी लाइन मेथड की मदद से बिना कैलकुलेटर 234×2 का सही जवाब कुछ ही सेकंड में निकाल देता है। बच्चे का अनोखा अंदाज और गणित की समझ देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आझ की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आज के समय में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं, जो लोगों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि हैरान भी कर देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो किसी बड़े गणितज्ञ का नहीं, बल्कि महज तीन साल के एक बच्चे का है, जिसकी गणित की समझ और सवाल हल करने का तरीका देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
छोटा बच्चा है गणित में उस्ताद
आमतौर पर जिस उम्र में बच्चे गिनती और पहाड़े सीखना शुरू करते हैं, उसी उम्र में यह नन्हा बच्चा गुणा के सवालों को बेहद आसान अंदाज में हल करता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि वह कैलकुलेटर या पारंपरिक तरीके का सहारा नहीं लेता, बल्कि जापानी लाइन मेथड का इस्तेमाल करके कुछ ही सेकंड में सही जवाब निकाल देता है।
इस ट्रिक से सुलझाता है सारे सवाल
वायरल वीडियो में बच्चा अपनी कॉपी पर 234×2 का सवाल हल करता दिखाई देता है। हाथ में रंग-बिरंगे स्केच पेन लेकर वह पहले दो फिर तीन और उसके बाद चार सीधी लाइनें बनाता है। इसके बाद वह इन लाइनों को बीच में दो आड़ी लाइनों से काटता है। जहां-जहां लाइनें एक-दूसरे को काटती हैं, वहां बने बिंदुओं की वह ध्यान से गिनती करता है और उसी के आधार पर एक-एक अंक लिखता जाता है।
लोगों का दिल जीत रहा वीडियो
कुछ ही पलों बाद बच्चा कॉपी पर 468 लिख देता है, जो सवाल का बिल्कुल सही उत्तर होता है। सही जवाब निकलते ही उसके चेहरे पर आई मासूम मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'बच्चों के लिए गुणा करने की आसान ट्रिक्स।' बच्चे की इस अनोखी प्रतिभा ने इंटरनेट यूजर्स को प्रभावित कर दिया है। अब तक इस वीडियो को 3.2 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बच्चे की बुद्धि, आत्मविश्वास और गणित सीखाने के इस दिलचस्प तरीके की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अगर बच्चों को इसी तरह गणित सिखाया जाए तो मुश्किल लगने वाला विषय भी आसान और रोचक बन सकता है।