फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy rescue dog body thrown into river social media erupts after viral video

Viral Video: नदी में बहाई गई पालतू कुत्ते की लाश, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Wed, 29 Jul 2026 03:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 29 Jul 2026 03:46 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते के शव को नदी में बहाते एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। 

विज्ञापन
Boy rescue dog body thrown into river social media erupts after viral video
शख्स ने अपने कुत्ते के शव को नदी में बहाया - फोटो : @TheViditsharma

विस्तार

Dog Body Thrown Into River Viral Video In Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों की भावनाओं को छू लेते हैं, जबकि कुछ वीडियो अपने कंटेंट या उसमें दिखाई गई घटनाओं की वजह से लोगों में गुस्सा और नाराजगी पैदा कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुत्ते के शव को नदी में बहाते एक लड़के का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 

विज्ञापन


Viral Video: बोनट पर बैठी महिला और शख्स ने बढ़ा दी गाड़ी की रफ्तार, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
पालतू कुत्ता सिर्फ एक जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य बन जाता है। उसके साथ बिताया गया समय, उसका प्यार, वफादारी और अपनापन इंसान के जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। ऐसे में जब उसकी मृत्यु हो जाती है या वह हमेशा के लिए बिछड़ जाता है, तो परिवार वालों को गहरा दुख होता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स अपने रेस्क्यू डॉग के शव को गोद में उठाकर नदी किनारे बने पुल तक ले जाता है। कुछ पल रुकने के बाद वह कुत्ते के शव को नदी में बहा देता है। जिसके तुरंत बाद वह खुद को संभाल नहीं पाता और रोने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


हर जीव सम्मानजनक विदाई का हकदार 

अपने कुत्ते के शव को नदी में बहाने के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया है- पिछले छह वर्षों में उन्होंने अपने कई रेस्क्यू डॉग खोए हैं। हर बार उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं बच सके तो उनकी याद हमेशा के लिए दिल में रह गई। उन्होंने आगे लिखा कि, सम्मानजनक दफन या अंतिम संस्कार हमारे पालतू साथी के लिए प्यार और सम्मान जताने का आखिरी तरीका होता है। हर जीव सम्मानजनक विदाई का हकदार है।



वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और कई हजारों ने लाइक भी किया है। वहीं वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। कई लोगों ने कहा कि शख्स का दुख साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन कुत्ते के शव को नदी में बहाना सही तरीका नहीं है। इससे जल स्रोत प्रदूषित हो सकते हैं और पर्यावरण पर भी असर पड़ता है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि पालतू जानवर को खोने का दर्द बहुत गहरा होता है। ऐसे समय में इंसान भावनाओं में बहकर गलत फैसला भी ले सकता है। 

Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed