फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bengaluru Man Offered 10 Thousand to Woman Waiting for Cab Video Led to His Arrest

Viral: महिला ने दिखाई हिम्मत, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी... वीडियो वायरल होते ही आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Wed, 29 Jul 2026 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Jul 2026 05:03 PM IST
सार

Viral Video: बेंगलुरु के रामामूर्ति नगर में कैब का इंतजार कर रही महिला से एक स्कूटर सवार ने 10 हजार रुपये का ऑफर देकर अपने साथ चलने को कहा। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी विजय राघव को गिरफ्तार कर लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
Bengaluru Man Offered 10 Thousand to Woman Waiting for Cab Video Led to His Arrest
महिला के साथ हुई बदसलूकी - फोटो : एक्स@zoo_bear

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

आज भी देश के कई हिस्सों में महिलाएं अकेले सफर करने से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह ऐसे लोग हैं, जो सार्वजनिक जगहों पर भी महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने से नहीं हिचकिचाते। बेंगलुरु से सामने आया एक ताजा मामला इसी चिंता को एक बार फिर सामने ले आया है। हालांकि इस घटना में महिला ने डरने की बजाय जिस साहस का परिचय दिया, उसने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

महिला के साथ हुई बदसलूकी
घटना बेंगलुरु के रामामूर्ति नगर की है, जहां एक महिला सड़क किनारे खड़ी होकर कैब का इंतजार कर रही थी। तभी स्कूटर पर सवार एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उसे 10 हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ चलने का प्रस्ताव देने लगा। महिला ने उसकी बात सुनकर चुप रहने के बजाय उससे सवाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने शख्स से किया सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला उससे पूछती है, "10 हजार किस बात के दोगे?" इस पर आरोपी जवाब देता है, "साथ चलने के।" महिला फिर पूछती है कि आखिर कहां चलना है, लेकिन वह सिर्फ अपने साथ आने की बात दोहराता रहता है। इसके बाद महिला साफ शब्दों में कहती है कि क्या वह इस हरकत की पुलिस में शिकायत कर सकती है। यह सुनते ही आरोपी थोड़ा घबराया नजर आता है और कहता है, "पुलिस क्यों बुलानी है?" लेकिन महिला लगातार उससे सवाल करती रहती है कि आखिर उसने उससे इस तरह की बात कहने की हिम्मत कैसे की। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी को अपनी हरकत की गंभीरता का अंदाजा तक नहीं था।


जैसे ही देखा कैमरा वैसे ही भागा शख्स
जब महिला ने उसे बताया कि पूरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, तब आरोपी के होश उड़ गए। वह तुरंत अपनी स्कूटी स्टार्ट कर वहां से भाग निकला। हालांकि तब तक महिला उसकी शक्ल और स्कूटी का नंबर कैमरे में रिकॉर्ड कर चुकी थी, जो बाद में पुलिस जांच में अहम सबूत बना। इस पूरी घटना का वीडियो X पर साझा किया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि रामामूर्ति नगर में कैब का इंतजार कर रही महिला से स्कूटर सवार व्यक्ति ने पहले "आपका रेट क्या है?" पूछकर छेड़छाड़ की। महिला ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान विजय राघव के रूप में हुई और पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed