फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Claims He Was Speeding Due to Bathroom Emergency Ends Up Soiling Police Car After Arrest

Zara Hatke: 'बहुत जोर से बाथरूम जाना है'... पुलिस को दी सफाई, फिर जो हुआ उस पर इंटरनेट नहीं रोक पा रहा हंसी

Wed, 29 Jul 2026 04:05 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Jul 2026 04:05 PM IST
सार

Viral Post: फ्लोरिडा में साल 2016 में हुई एक अनोखी घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे 24 वर्षीय कार्लोस एडोनिस रामोस-एराजो ने पुलिस से कहा कि उसे बेहद जोर से बाथरूम जाना था। फिर जो हुआ...

विज्ञापन
Man Claims He Was Speeding Due to Bathroom Emergency Ends Up Soiling Police Car After Arrest
गाड़ी में ही शख्स ने कर दिया शौच - फोटो : AI

विस्तार

कई बार इंसान ऐसी स्थिति में फंस जाता है, जहां उसे लगता है कि उसके पास समय बिल्कुल नहीं बचा, लेकिन जल्दबाजी में उठाया गया एक कदम कब मुसीबत में बदल जाए। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही पुराना मामला फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे पढ़कर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा की है, जो साल 2016 में हुई थी। हालांकि मामला पुराना है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 24 वर्षीय कार्लोस एडोनिस रामोस-एराजो अपनी कार तेज रफ्तार से चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Advancible (@advancible)

विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को रोकना पड़ा भारी
पुलिस के पूछने पर कार्लोस ने बताया कि वह इतनी तेजी से इसलिए गाड़ी चला रहे थे क्योंकि उन्हें बेहद जोर से बाथरूम जाना था और वह किसी भी तरह जल्द से जल्द अपने घर पहुंचना चाहते थे। हालांकि, हालात तब बिगड़ गए जब उन्होंने पुलिस के कहने के बावजूद कार से बाहर निकलने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने वहां से निकलने की भी कोशिश की। कार्लोस को रोकने के लिए पुलिस को आखिरकार टेजर गन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस की पेट्रोलिंग कार की पिछली सीट पर बैठाकर थाने ले जाया जाने लगा।


गाड़ी में ही शख्स ने कर दिया शौच
लेकिन तब तक उनकी परेशानी अपने चरम पर पहुंच चुकी थी। रास्ते में ही कार्लोस खुद पर काबू नहीं रख सके और पुलिस की गाड़ी के अंदर ही उन्होंने पेशाब और शौच कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने उन पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने, पुलिस से भागने की कोशिश करने और गिरफ्तारी का विरोध करने समेत कई आरोप दर्ज किए।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वर्षों पुरानी यह घटना हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर की गई, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "अगर इतनी ही इमरजेंसी थी तो भागते समय अपनी ही कार में कर लेते, पुलिस की गाड़ी का इंतजार क्यों किया?" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "भाई ने अपनी सफाई का सबूत भी मौके पर ही दे दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed