फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bike rider was running away after hitting the cyclist video went viral in hindi

Ajab Gajab: साइकिल सवार को टक्कर मारकर भाग रहा था बाइक चालक, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन

Fri, 21 Mar 2025 05:10 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 21 Mar 2025 05:10 PM IST
सार

इंटरनेट पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक सवार एक साइकिल सवार को ठोकर मारकर भागते हुए दिख रहा है। पर अच्छी बात यह है कि आगे कुछ ऐसा होता है जिससे बाइक सवार को सबक मिल जाता है...

विज्ञापन
bike rider was running away after hitting the cyclist video went viral in hindi
बाइक सावर को सिखाया सबक - फोटो : X/@VishalMalvi_

विस्तार

Zara Hatke: इंटरनेट पर इन दिनों एक बेहद रोमांचक और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज किसी सड़क का है, जिसमें एक बाइक सवार की बदमाशी और फिर एक साइकिल सवार की बहादुरी और सूझबूझ ने सबको चौंका दिया है। इस वीडियो में एक बाइक सवार एक साइकिल सवार को ठोकर मारकर भागने की कोशिश कर रहा है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत में एक साइकिल सवार आराम से सड़क पर चल रहा होता है। उसकी साइकिल धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, तभी पीछे से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आता है और उसे जोरदार ठोकर मार देता है। ठोकर इतनी तेज होती है कि साइकिल सवार तुरंत जमीन पर गिर जाता है, और उसकी साइकिल बाइक के पिछले हिस्से में फंस जाती है। यह देखकर बाइक सवार थोड़ी देर के लिए धीमा होता है, लेकिन फिर वह साइकिल को अपने पैर से जोर से मारकर बाइक से अलग कर देता है। वीडियो में उसका इरादा साफ झलक रहा है कि वह मौके से भागना चाहता है। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती हैं।
विज्ञापन


ठीक इसी वक्त सामने से दूसरा साइकिल सवार आ रहा होता है, जो इस पूरी घटना को दूर से देख लेता है। वह समझ जाता है कि बाइक सवार ने जानबूझकर पहली साइकिल सवार को नुकसान पहुंचाया है। जैसे ही बाइक सवार आगे बढ़ने की कोशिश करता है, सामने वाला साइकिल सवार तेजी से उसकी ओर बढ़ता है और अपने हाथ से उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है। इसके बाद वह बाइक सवार को पैर से मारता है, जैसे उसे उसकी हरकत का सबक सिखाना चाहता हो। यह पूरा नजारा सीसीटीवी में कैद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कम रोचक नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह साइकिल सवार तो असली हीरो है! गलत को देखकर चुप नहीं रहा।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'बाइक सवार को सबक मिलना चाहिए था, ऐसे लोग सड़क पर खतरा बनते हैं।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed