Blood Rain in Iran: क्या आपने कभी खून की बारिश देखी है या इसके के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है बारिश के बाद समुद्र की जमीन और समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खून की बारिश बता रहे हैं, तो कई लोगों का कहना है कि कयामत आने वाली है।
Blood Rain in Iran: ईरान में समुद्र का पानी हुआ लाल, क्या सच में हुई खून की बारिश, जानिए आखिर क्या है रहस्य
Blood Rain in Iran: क्या आपने कभी खून की बारिश देखी है या इसके के बारे में सुना है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है बारिश के बाद समुद्र की जमीन और समुद्र का पानी खून की तरह लाल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है खून की बारिश का सच?
यह पूरा मामला ईरान के ईरान का होर्मुज आइलैंड का, जहां तेज बारिश की वजह से सिल्वर एंड रेड बीच का पानी खून की तरह लाल हो गया है। अब इसके पीछे की वजह कोई और नहीं है, बल्कि यहां की खास मिट्टी है। होर्मुज आइलैंड की मिट्टी कई मायने में बेहद खास है। खूबसूरत सुनहरी नहरें, समंदर और मोहक नमक की खदानों की वजह से ईरान का होर्मुज आइलैंड पर जन्नत की तरह नजारा दिखता है।
होर्मुज आइलैंड की मिट्टी में बहुत अधिक आयरन ऑक्साइड मौजूद हैं, जिसकी वजह से यहां की मिट्टी लाल है। जब यहां तेज बारिश होती है, तो यह बहकर पानी में मिल जाती है और पानी लाल दिखाई देता है। लाल बीच और लाल पानी कोई आम जगह नहीं है। सोशल मीडिया पर बारिश का वीडियो वायरल होने के बाद लोग यहां के बारे में जानना चाहते हैं और यहां नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में करते हैं इंसानों की हत्या, जवान होते ही काट देते हैं लड़कियों के होंठ
ईरान की पर्यटन वेबसाइट के मुताबिक, यहां की मिट्टी की मांग बहुत अधिक है। कई सालों से इसे कपड़ों की रंगाई के लिए, काॅस्मेटिक और ग्लास समेत कई इंडस्ट्री के लिए इसका निर्यात भी किया जा रहा है। होर्मुज आइलैंड को रैनबों आईलैंड भी कहा जाता है।
Himba Tribe Women: सिर्फ शादी के दिन पानी से नहाती हैं इस जनजाति की महिलाएं, जानिए इनके बारे में रोचक बातें...
A post shared by جزیره هرمز | امید بادروج (@hormoz_omid)
Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख
नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, होर्मुज आइलैंड में लाल मिट्टी के अलावा 70 तरह के मिनरल पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां की मिट्टी में लाल, पीले और नारंगी रंग के क्ले कार्बोनेट सेल और आयरन से भरपूर पत्थरों की कई परतें मौजूद हैं। यह मिनरल पानी के संपर्क में जैसे जैसे आते हैं, इनकी रंग बिरंगी परत बनती जाती है।