सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy returning home from school dances with wedding procession in uniform video goes viral

Viral Video: स्कूल से घर लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया खूब धमाल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 17 Mar 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Barat Dance Video: वीडियो में स्कूल से घर लौट रहा एक बच्चा रास्ते में मिली बरात में नाचने लगता है।ढोल और डीजे की तेज धुन सुनते ही वो ये भी भूल जाता है कि उसने स्कूल यूनिफॉर्म पहना है और बैग भी टांग रखा है। 

Boy returning home from school dances with wedding procession in uniform video goes viral
यूनिफॉर्म और बैग के साथ बरात में डांस करता लड़का - फोटो : @amshilparaghu
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: दूसरों की खुशी में शामिल होना या खुश रहना, हर किसी के बस की बात नहीं होती। यह एक ऐसा अद्भुत अनुभव होता है, जो हमारे जीवन को अधिक संतोषजनक और आनंदमय बनाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूल से घर लौट रहा एक बच्चा रास्ते में मिली बरात में नाचने लगता है। ढोल और डीजे की तेज धुन सुनते ही वो ये भी भूल जाता है कि उसने यूनिफॉर्म पहना है और बैग भी टांग रखा है।

Viral Video: सिलिंडर कितना भरा कितना खाली, कैसे जानोगे कितनी गैस बची है, जांचने का अनोखा तरीका हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
बचपन जीवन का सबसे प्यारा, बेफिक्र और मासूम दौर होता है, जो मस्ती, चंचलता और कल्पनाओं से भरा होता है। इसमें भविष्य की चिंता नहीं, बल्कि वर्तमान में जीने की प्रवृत्ति होती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, स्कूल से घर लौटते समय एक लड़का सड़क पर गुजर रही बरात के पास रुक जाता है। ढोल और डीजे की तेज धुन सुनते ही उसका मन मचल उठता है और कुछ सेकंड बाद वह बरात में जाकर बारातियों के बीच जाकर नाचने लगता है। 

 


स्कूल यूनिफॉर्म और बैग के साथ डांस करता लड़का 

वीडियो में सबसे खास बात यह है कि लड़का स्कूल यूनिफॉर्म और बैग के साथ नजर आता है। वह बिना किसी झिझक के बारातियों के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करता है। उसके डांस स्टेप्स इतने मजेदार होते हैं कि आसपास खड़े लोग भी उसे देखने लगते हैं। लड़के का एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। 

Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो


Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

स्कूल यूनिफॉर्म में डांस करते लड़के के इस वीडियो को एक्स @amshilparaghu पर शेयर किया गया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, स्कूल से सीधा बारात में एंट्री हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा, बचपन का असली मजा यही है, जहां मन किया वहीं डांस शुरू। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed