सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Brazilian bridesmaids dance to beedi jalaile at wedding Every Brazilian knows this Indian song

Video: ब्राजीलियन लड़कियों ने बीड़ी जलइले गाने पर किया गजब डांस, क्यों ब्राजील में इतना लोकप्रिय है ये गाना?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन की सहेलियों ने लोकप्रिय बॉलीवुड गाने बीड़ी जलइले पर जबरदस्त डांस किया है। 

Brazilian bridesmaids dance to beedi jalaile at wedding Every Brazilian knows this Indian song
ब्राजीलियन लड़कियों ने बीड़ी जलइले गाने पर किया गजब डांस - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: ब्राजील की एक महिला ने अपने भारतीय बॉयफ्रेंड से शादी की है। शादी में दुल्हन की सहेलियों ने फैसला किया जश्न में बॉलीवुड का खास गाना बजेगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ब्राजील की रहने वाली दुल्हन की सहिलयों ने बॉलीवुड फिल्म ओमकारा के लोकप्रिय गाने बीड़ी जलइले पर परफॉर्म किया है। 

Trending Videos


भारत में हुए प्री-वेडिंग जश्न के दौरान दुल्हन की सहिलयों ने बीड़ी जलइले गाने पर खूबसूरत डांस किया है। इसमें छह ब्राजीलियन महिलाएं रंग-बिरंगे लहंगों में दिख रही हैं। वायरल वीडियो में सभी पूरे उत्साह के साथ गाने पर डांस कर रही हैं। वे उस मशहूर हुक स्टेप को भी बखूबी कर रही हैं जिसे इस गाने में बिपाशा बसु ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ब्राजीलियन महिलाओं के बॉलीवुड गाने बीड़ी जलइले पर किए गए डांस की तारीफ हो रही है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, कई भारतीयों के लिए यह पल दिलचस्प बन गया। वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @yourbraziliandream नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा है- एक ऐसा भारतीय गाना है जिसे हर ब्राजीलियन जानता है। कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ब्राजील के लोग इस गाने से इतने परिचित क्यों हैं?

Viral Video: स्कूल से लौट रहे लड़के को रास्ते में मिली बरात, यूनिफॉर्म और बैग के साथ मचाया धमाल, देंखे वीडियो

ब्राजील में क्यों लोकप्रिय है बीड़ी जलइले? 

ब्राजील में बीड़ी जलइले गाने के लोकप्रिय होने की कई लोगों ने वजहें बताई है। लोगों का कहना है कि एक ब्राजीलियाई टेलीविजन सीरीज Caminho das Índias इस गाने के लोकप्रिय होने की वजह है। यह शो वर्ष 2009 में प्रसारित हुआ था, जिसमें एक क्रॉस-कल्चरल प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसमें जाति भेद, पूर्वी और पश्चिमी समाज के अंतर जैसे विषयों को भी दिखाया गया था। इसके शीर्षक का अर्थ है भारत-एक प्रेम कहानी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vick Capelari 🇮🇹🇦🇷🇧🇷 ✟ (@yourbraziliandream)




Viral Video: अमेरिका में दिखे डायनासोर, करोड़ों साल पहले विलुप्त जानवर का वीडियो वायरल, जानिए आखिर क्या है सच

फिल्म ओमकारा का गाना बीड़ी जलइले सीरीज Caminho das Índias के ओपनिंग सॉन्ग के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यह गाना हर एपिसोड की शुरुआत में बजता था। इसलिए कई ब्राजील के लोग बचपन से ही इसे सुनते हुए बड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर किए गए डांस को पसंद कर रहे हैं। लोगों ने दुल्हन की सहेलियों की तारीफ की है और कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाया और शादी के जश्न में बॉलीवुड का रंग भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed