सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dog behaviour expert viral video dog attack safety tips india news

Viral Video: अगर कुत्ते हमला करें तो सिर्फ करें ये काम..., डॉग एक्सपर्ट का वीडियो हो रहा वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कुत्तों के हमले से बचने के उपाय बता रही है। महिला का दावा है कि वो एक डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट है। 

dog behaviour expert viral video dog attack safety tips india news
कुत्ता(सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कुछ लोग विशेषज्ञ होने का दावा करते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी के समस्याओं को दूर करने के लिए ट्रिक या उपाय बताते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें खुद को  डॉग बिहेवियर स्पेशलिस्ट का दावा करने वाली महिला ने आवारा कुत्तों के हमले से बचने के उपाय बताए हैं। महिला ने बताया है अगर कुत्ते हमले करते हैं, तो क्या करना चाहिए। 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर अक्सर कुत्तों के हमले के वीडियो वायरल हते हैं। वायरल वीडियो में एक महिला के ऊपर दर्जनों कुत्ते झपटते दिख रहे हैं। फिर अचानक एक महिला स्कूटी से वहां पहुंचती है और सभी कुत्तों को भगा देती है। महिला के हाथ में दूध का कंटेनर है, जिससे महिला कुत्तों को डराने की कोशिश करती है और वो भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में अचानक एक महिला नजर आती है, जो खुद को डॉग बिहेवियर एक्सपर्ट होने का दावा करती है। वह कहती है कि कैसे ऐसी स्थिति में कुत्तों के हमले से बचा सकता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अलग बात है कि ये उपाय कितना कारगर है और इस तथाकथित विशेषज्ञ का दावा कितना सच है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है। लेकिन, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला दूसरी लड़की को कुत्तों के झुंड से बचाती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Gia Savocchi | Dog Behavior Specialist (@thinkingcanine)




Science News: आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक, क्या भारत में आएगा नजर?

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @thinkingcanine नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा गया है। इसमें लिखा है, भारत में एक महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि आपके पास कुछ सेकेंड होते हैं। अपनी पीठ को किसी दीवार, पेड़ या कार की तरफ रखें। 

Viral News: 7वीं क्लास के बच्चे को मोमो खाने की लगी ऐसी लत, बेच दिए 85 लाख के गहने

अगर भाग नहीं सकते हैं, तो भागे नहीं और आपपके पास जो चीज हो, उससे जितनी तेज आवाज निकाल सकते हैं, उतनी तेज आवाज निकालें और अपनी जगह पर डटे रहें। आपके जो चीज हो उससे हमला करें। या अपना बैकपैक या बैग अपने और उनके बीच रखें। यही मेरी सबसे अच्छी सलाह है। वीडियो शेयर करने वाली महिला ने अपना नाम Gia बताया है और अपने बायो में भी ऐसा ही लिखा है। लेकिन यह उपाय कितना कारगर कहा नहीं जा सकता है। 

क्यों दुश्मनों को मारकर खा जाते हैं उनका मांस? दुनिया की सबसे खुंखार जनजाति के बारे में जानकर कांप जाएगी रूह

वायरल हो रहे वीडियो में महिला के दावों की amarujala.com पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed