{"_id":"5dc00e708ebc3e93b65d73a1","slug":"dragon-girl-goes-blind-for-three-weeks-after-getting-excruciating-blue-tattoos-on-her-eyeballs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की ने आंखों में बनवाया नीले रंग का टैटू, तीन हफ्तों के लिए हो गई 'अंधी'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
लड़की ने आंखों में बनवाया नीले रंग का टैटू, तीन हफ्तों के लिए हो गई 'अंधी'
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर इंसान को किसी न किसी बात का फितूर सवार होता है। कुछ लोग जीवन के अपने लक्ष्य को ही फितूर बना लेते हैं। कुछ लोगों के सर पर अपने प्रेमी के लिए फितूर सवार रहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए उनका फितूर उनकी खुद की जान का दुश्मन बन जाता है। आज की खबर भी कुछ इसी तरह की है, जहां एक लड़की के लिए टैटू बनवाने का जुनून ही उसके लिए खतरा बन गया।
2 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स की रहने वाली 24 वर्षीय एंबर ल्यूक पर टैटू बनवाने का ऐसा फितूर सवार है कि उन्होंने अपने शरीर को टैटू से ही ढंक लिया है। एंबर अब तक अपने शरीर पर 200 से भी अधिक टैटू बनवा चुकी हैं। एंबर को टैटू मेकिंग की दुनिया में 'ड्रैगन गर्ल' के नाम से जाना जाता है, लेकिन टैटू बनवाने का यह जुनून एंबर के लिए एक बड़ा खतरा बन गया था।
3 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
दरअसल, कुछ समय पहले एंबर ने अपनी आंखों में टैटू बनवाकर आंखों का रंग नीला करवाने का फैसला किया था। इसके बाद एंबर ने आंखों में टैटू बनवाकर उनका रंग नीला करवा लिया था, लेकिन इसके कारण वो अंधी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
एंबर अब तक टैटू बनवाने पर 26,000 डॉलर यानी 18.37 लाख से अधिक रुपये खर्च कर चुकी हैं। एंबर खुद को नीले आंखों वाली सफेद ड्रैगन कहलाना पसंद करती हैं। उन्होंने हाल ही मे आंखों में टैटू बनवाने का अपना अनुभव साझा किया। इसके बारे में उन्होंने बताया कि आंखों में टैटू बनवाना उनके लिए सबसे खतरनाक अनुभव था। इस काम में 40 मिनट लगे थे और इसके बाद वह तीन हफ्तों के लिए अंधी हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 7
एंबर ल्यूक
- फोटो : Instagram
एंबर आगे कहती हैं, 'मैं इस अनुभव को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। जब मेरी आंखों में टैटू का इंक डाला जा रहा था, तब मुझे ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने शीशे के 10 नुकीले टुकड़े मेरी आंखों में डाल दिए हैं।' आंखों में इंक डालने की यह प्रक्रिया साल में चार बार होती थी। यह प्रक्रिया काफी खतरनाक होती है, क्योंकि अगर इस प्रक्रिया में थोड़ी भी गड़बड़ी होती तो एंबर हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो देतीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।