{"_id":"6996cb45357556f51a0a41f0","slug":"fit-man-travelling-in-divyang-coach-of-train-gwalior-rpf-cop-taken-him-out-of-bogie-in-video-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, RPF जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज, जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, RPF जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज, जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन के एक दिव्यांग कोच का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपर सीट पर लेटा हुआ है। तभी यहां पर आरपीएफ जवान पहुंच जाता है। फिर जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे।
दिव्यांग कोच में आराम से लेटा था शख्स, आरपीएफ जवान के पहुंचते ही खुला ऐसा राज
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
Train Divyang Coach: सोशल मीडिया पर ट्रेन के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। सीटों के लिए मारपीट से लेकर हंसाने वाले वीडियो शामिल होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रेन के दिव्यांग कोच में अपर बर्थ पर चढ़कर एक शख्स लेटा हुआ है। इतने में ही वहां एक आरपीएफ जवान पहुंच जाता है और शख्स से टिकट और प्रमाण पत्र के बारे में सवाल करता है। उसके पास आरपीएफ जवान के सवाल कोई जवाब नहीं होता है और पुलिस देखकर इधर-उधर के बहाने बनाने लगता है।
Trending Videos
कई बार देखा जाता है कि लोग चालाकी दिखाते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस से बच पाना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। यहां पर कार्यरत आरपीएफ जवान ने तेज बन रहे एक शख्स को पकड़ लिया है। दरअसल, शख्स बिना प्रमाण पत्र के ट्रेन के दिव्यांग कोच में बैठा था और उसके पास टिकट भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शख्स बिना टिकट के दिव्यांग कोच में मौजूद अपर बर्थ पर आराम से लेटा था। उसने सोचा यहां पर कोई नहीं आएगा, लेकिन थोड़ी देर बाद आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर रिकी रविंद्र राजावत वहां पहुंच जाते हैं। वहां आराम से लेटा था और उसे देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि वो दिव्यांग होगा। ऐसे में जब पुलिस सवाल-जवाब करती है, तो पूरा सच सामने आ जाता है।
View this post on Instagram
A post shared by Ricky Ravindra Rajawat (@rickyravindrarajawat)
Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
वीडियो में दिख रहा है कि आरपीएफ जवान दिव्यांग कोच में जाता है, तो अपर बर्थ पर एक शख्स टांग पर टांग पर रखकर लेटा हुआ दिखता है और कान में ईयरफोन लगाकर फोन देख रहा होता है। उसे देखकर लगता है कि कोई समस्या नहीं है और वो दिव्यांग नहीं है। इसके बावजूद वो दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित बोगी में जबरदस्ती घुसा होता है। जवाब पूछता है कि ‘इसमें कौन-कौन विकलांग है।
Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो
फिर अपर सीट पर लेटे शख्स से पूछता है कि क्या स्थिति है? इसके जवाब में शख्स कहता है कि टांग टूटी है सर, सरिया लगा है। इसके बाद आरपीएफ जवान दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र मांगता है, तो वह जवाब देता है कि उसके पास नहीं है। फिर टिकट के बारे में पूछने पर कहता है कि टिकट लिया नहीं है, जल्दी के चक्कर में। इसके बाद जवान कहता है कि आओ नीचे आ जाओ भाईसाहब, टिकट आपने लिया नहीं है और सीट घेरकर लेट गए हो।
Viral Video: बरात में 'ईंट तोड़' डांस करता शख्स, बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल
फिर वो कहता है कि मुझे नहीं पता था कि दिव्यांग कोच है। फिर वो कहता है कि वो आगे स्टेशन पर टिकट ले लेगा। इसके बाद आरपीएफ जवान उसे नीचे उतरने के लिए कहता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।