सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake gets repeated electric shocks while climbing wire still did not accept defeat video goes viral

Viral Video: करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार, हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Feb 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सांप को सबसे खतरनाक और जानलेवा जीवों में से एक माना जाता है। हाल ही में सांप से जुड़े एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। जिसमें एक सांप जंगल जैसे इलाके में लगे बिजली वाले तार पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है। जैसे ही वह तार को छूता है, उसे तेज करंट का झटका लगता है

Snake gets repeated electric shocks while climbing wire still did not accept defeat video goes viral
करंट लगने के बाद भी तार पर चढ़ता गया सांप - फोटो : @dn_xsoul
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Snake Viral Video: सांप बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है, जिसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप को करंट लगता है या नहीं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। जिसमें एक सांप जंगल जैसे इलाके में लगे बिजली वाले तार पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आता है। जैसे ही वह तार को छूता है, उसे तेज करंट का झटका लगता है।

Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक सांप जंगल जैसे इलाके में लगे तारों पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। दूर से देखने पर ये तार ऐसे लगते हैं जैसे किसी खेत या जगह के चारों तरफ बाड़ लगाने के लिए लगाए गए हों। नीचे वाले तार सामान्य नजर आते हैं, लेकिन सबसे ऊपर वाला तार बिजली से जुड़ा होता है। 

 

करंट लगने के बाद भी सांप ने नहीं मानी हार

सांप को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उस तार में करंट दौड़ रहा है। जैसे ही वह ऊपर वाले तार को छूकर चढ़ने की कोशिश करता है, उसे तेज बिजली का झटका लगता है। झटका लगते ही वह नीचे गिर जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद वह फिर से उसी तार पर चढ़ने की कोशिश करता है। हर बार उसे करंट लगता है, लेकिन वह अपनी कोशिश छोड़ता नहीं है। 


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @dn_xsoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, सांप बनाम बिजली का झटका। सांपों में अक्ल नहीं होती पहले झटके के बाद भी वो दोबारा वहीं चला गया। 

Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

सांप के इस वीडियो को अभी तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। साथ ही साथ यह वीडियो यह सोचने पर मजबूर भी करता है कि खुले इलाकों में लगाए गए बिजली वाले तार कितने खतरनाक हो सकते हैं, और जंगली जानवर इंसानों द्वारा लगाए गए ऐसे खतरनाक इंतजामों से अनजान होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed