सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Gurgaon man build special cart on bike for to walk his dogs video goes viral

Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में ले जाता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद कई लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं। 

Gurgaon man build special cart on bike for to walk his dogs video goes viral
अपने कुत्तों को स्पेशल ट्रेलर में सैर कराता शख्स - फोटो : @rohit.chopra7
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

Viral Video: इंसानों का अपने पालतू जानवरों के लिए प्यार निस्वार्थ और गहरा होता है। कुत्ता एक वफादार जानवर होता है, यह इंसानों से गहरा जुड़ाव रखता है और अपने मालिक की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकता है। लेकिन अगर कोई मालिक अपने कुत्ते के लिए कुछ स्पेशल करें तो ये बेहद खास होगा। हाल ही में सोशल मीडिया पर गुरुग्राम के एक शख्स का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो में एक शख्स अपने दो कुत्तों को एक स्पेशल डिजाइन किए ट्रेलर में ले जाता नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद कई लोग बेहद इमोशनल हो रहे हैं।

Viral: चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करना लड़कों को पड़ा भारी, जानलेवा स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: IIT Bombay के लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री, लोग बोले- यही है असली टॉपर

वायरल वीडियो में बाइकर अनुराग कुमार अपने दो प्यारे कुत्तों, स्कूबी और लड्डू के साथ हाईवे पर बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन यह कोई सिंपल सी राइड नहीं है बल्कि अनुराग की मोटरसाइकिल के पीछे डिजाइन की गई स्पेशल ट्रॉली जुड़ी हुई है। जिसे अनुराग ने खुद बनाया है, जहां उनके प्यारे साथी, एक बीगल और एक गोल्डन रिट्रीवर, आराम से बैठे रहते हैं और सफर का मजा लेते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rohit Chopra (@rohit.chopra7)


अपने पालतू कुत्तों के लिए खास तौर पर बनाया गया यह ट्रेलर न सिर्फ देखने में आकर्षक है, बल्कि यह एक पालतू जानवर के मालिक और उसके कुत्तों के बीच के गहरे बंधन और सोच-समझकर किए गए डिजाइन को भी दर्शाता है। 

स्पेशल डॉग ट्रेलर के इस वीडियो को व्लॉगर रोहित चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @rohit.chopra7 इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, इस तरह के बाइकर्स सच में प्रशंसा के लायक हैं और बाइक चलाने के लिए प्रेरणा देते हैं।

Viral Video: बरात में 'ईंट तोड़' डांस करता शख्स, बनाया ऐसा माहौल, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

दिल छू लेने इस वीडियो को अब तक 38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- यह वीडियो इस बात की याद दिलाता है कि, प्यार अक्सर छोटी-छोटी बातों में ही झलकता है। तो वहीं कई यूजर्स ने कमेंट्स में बाइकर की जमकर तारीफ की है और तीनों को अच्छी जोड़ी, प्यारी जोड़ी और दोस्ती का आदर्श बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed