सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Chinese female influencer reportedly lost 140000 followers after beauty filter fails on livestream

Viral: फिल्टर हटते ही लड़की को देख उड़े फैंस के होश, कुछ सेकंड में ही गायब हुए 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 19 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता। हाल ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने लाखों फैंस से लाइव होकर बात कर रही थी, लेकिन तभी मोबाइल का 'ब्यूटी फिल्टर' गड़बड़ा गया और फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

Viral Video Chinese female influencer reportedly lost 140000 followers after beauty filter fails on livestream
फिल्टर हटते ही दिखा लड़का का असली चेहरा - फोटो : @ClownWorld
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: ब्यूटी फिल्टर ऐसे डिजिटल टूल या सॉफ्टवेयर हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संवर्धित वास्तविकता (AR) का उपयोग करके व्यक्ति या उसकी फोटो को और अधिक आकर्षक बना देते हैं। यह त्वचा को साफ करने, दाग-धब्बे हटाने, आंखें बड़ी करने, चेहरा पतला करने और डिजिटल मेकअप लगाने जैसे काम करते हैं, जिससे चेहरा बेहद खूबसूरत नजर आने लगता है। हाल ही में ब्यूटी फिल्टर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने लाखों फैंस से लाइव होकर बात कर रही थी, लेकिन तभी उसके मोबाइल का 'ब्यूटी फिल्टर' गड़बड़ा गया और फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। 

Trending Videos

Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपने लाखों चाहने वालों के साथ बातें कर रही थी, तभी महज 4 सेकंड के लिए मोबाइल के 'ब्यूटी फिल्टर' में टेक्निकल ग्लिच आ जाता है। फिर क्या था? जिस परी जैसी खूबसूरत लड़की को लोग कैमरे की स्क्रिन में घुस- घुसकर देख रहे थे, उसकी जगह एक साधारण से चेहरे वाली महिला नजर आने लगी। हालांकि, ये ग्लिच पलक झपकते सही भी हो गया, लेकिन तब तक खेला हो चुका था। 

 

1 लाख 40 हजार से ज्यादा फैंस ने किया अनफॉलो

फिल्टर की वजह से जिस महिला का चेहरा दूध जैसा, बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखें और शार्प जॉ लाइन वाकई में बेहद कमाल की लग रही थीं। फिल्टर के हटते ही उसके नेचुरल स्किन टोन और असल चेहरे की बनावट सामने आ गई। दावा किया जा रहा है कि, इस धोखे को महिला के फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाए और नाराज होकर 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने उसे उसी समय तुरंत अनफॉलो कर दिया। 


वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ClownWorld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, खबरों के मुताबिक, एक चीनी महिला स्ट्रीमर ने लाइव स्ट्रीम के दौरान अचानक ब्यूटी फिल्टर के खराब हो जाने और उसका असली चेहरा सामने आ जाने के बाद अपने 140,000 फॉलोअर्स खो दिए।

Viral Video: सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और पटरी पर दौड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral Video: गोलगप्पे की चटनी से निकलकर भागा चूहा तो ग्राहकों ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो दिमाग घुमा देगा आपका

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बेचारे फॉलोअर्स खुद का ठगा सा महसूस कर रहे होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- फिल्टर्स यूज करने को अपराध घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed