फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kohitur Mango: राजा-महाराजाओं के लिए उगाया जाता था ये खास आम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 22 May 2024 03:55 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 22 May 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
kohitur mango was grown for the royal families Indias most expensive mango
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

Kohitur Mango: गर्मी का मौसम लोगों को पसंद हो या न हो, लेकिन इस मौसम में लोगों को आम का इंतजार जरूर होता है। गर्मियों में मार्केट में कई प्रकार के आम देखने को मिलते हैं, जो खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं। आपने कई तरह के आम खाए भी होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दुर्लभ आम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने अनूठे रंग और बनावट के कारण मशहूर है। कई लोगों का मानना है कि यह खास किस्म का आम 18वीं शताब्दी में बागवानी विशेषज्ञ हकीम अदा मोहम्मदी ने नवाब सिराज-उद-दौला के लिए विशेष तरीके से उगाया था। मूल रूप से शाही परिवारों के लिए ही आरक्षित इस आम को कोहितूर आम के नाम से जाना जाता है, जो विलुप्त हो चुके कलोपहार आम और एक अन्य किस्म के आम का मिश्रण बताया जाता है। आइए इस खास आम के बारे में और अधिक जानते हैं...

kohitur mango was grown for the royal families Indias most expensive mango
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel

भारत का सबसे महंगा आम

कोहितूर आम मुख्य रूप से बंगाल के मुर्शिदाबाद में उगाए जाते हैं, जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक माना जाता है। इस किस्म के एक आम की कीमत करीब 3 हजार से 15 हजार रुपये तक होती है। यह भारत का सबसे महंगा आम है।

 
kohitur mango was grown for the royal families Indias most expensive mango
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोहितूर आम पश्चिम बंगाल की एक विशिष्ट किस्म है। यह केवल मुर्शिदाबाद में ही पाई जाती है। एक समय में इस जिले में कोहितूर की करीब 148 किस्में थीं, लेकिन अब सिर्फ 42 किस्में ही बची हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kohitur mango was grown for the royal families Indias most expensive mango
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
यह कीमती आम इतना नाजुक होता है कि हर टुकड़े को सावधानी से तोड़ना पड़ता है। यह आम 18 वीं शताब्दी के अंत में बंगाल के आखिरी नवाब द्वारा विकसित किया गया था, जो उस समय आम लोगों के लिए वर्जित था। कोहितूर को केवल शाही बागों में ही उगाने की अनुमति थी। साथ ही केवल शाही लोगों को ही इसका स्वाद चखने की भी अनुमति थी।
 
विज्ञापन
kohitur mango was grown for the royal families Indias most expensive mango
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हालांकि देखा जाए तो यह आम आज भी ज्यादातर लोगों की पहुंच से बाहर है, क्योंकि इसकी कीमत बहुत अधिक है। आम इंसान को इस आम को खरीदने से पहले सोचना पड़ता है। इस एक आम की कीमत 15000 रुपये तक होती है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed