फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, जहां रखी हैं करोड़ों किताबें और प्राचीन दस्तावेज

Tue, 07 Apr 2020 12:49 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 07 Apr 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Largest Libraries In The World are home to millions of books and  other items
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में किताबें पढ़ने वालों की कमी नहीं है। हालांकि आज के जमाने में लोग मोबाइल और कंप्यूटर को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं, जो किताबों को ही ज्यादा पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी (पुस्तकालय) कहां है? आपको जानकर हैरानी होगी कि उस लाइब्रेरी में 16 करोड़ से भी ज्यादा किताबें और अन्य दस्तावेज रखे हैं, जिसमें दुनियाभर के मैप और फोटोग्राफ भी संजो कर रखे गए हैं। 

Largest Libraries In The World are home to millions of books and  other items
लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस, वाशिंगटन - फोटो : Social media

यह लाइब्रेरी अमेरिका का वाशिंगटन में है, जिसे 'लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस' के नाम से जाना जाता है। यह करीब 219 साल पुराना है। 24 अप्रैल, 1800 को इसकी स्थापना की गई थी। यहां 470 भाषाओं की किताबें मौजूद हैं, जो करीब 1349 किलोमीटर लंबी अलमारियों पर रखी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लाइब्रेरी में 3000 से भी ज्यादा लोग काम करते हैं। 

Largest Libraries In The World are home to millions of books and  other items
ब्रिटिश लाइब्रेरी, लंदन - फोटो : Social media

लंदन स्थित 'ब्रिटिश लाइब्रेरी' दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है, जहां लगभग 15 करोड़ किताबें और अन्य प्राचीन और नए दस्तावेज मौजूद हैं। इस लाइब्रेरी की स्थापना ब्रिटिश लाइब्रेरी अधिनियम 1972 के तहत, एक जुलाई 1973 को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Largest Libraries In The World are home to millions of books and  other items
न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी - फोटो : Social media

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी की अगर बात करें तो वह अमेरिका की 'न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी' है। यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां पांच करोड़ 30 लाख के आसपास किताबें और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। साल 1895 में इसकी स्थापना हुई थी। 

विज्ञापन
Largest Libraries In The World are home to millions of books and  other items
लाइब्रेरी एंड अर्काइव, कनाडा - फोटो : Social media

दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में चौथे स्थान पर कनाडा का 'लाइब्रेरी एंड अर्काइव' है, यहां चार करोड़ 50 लाख से भी ज्यादा किताबें और अन्य दस्तावेज रखे हुए हैं। सिर्फ किताबों की अगर बात करें तो यहां इनकी संख्या करीब दो करोड़ है। यह लाइब्रेरी ओटावा में स्थित है, जिसकी स्थापना साल 2004 मे की गई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed