फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   little girl sleeping on giant python like pillow video goes viral on social media python viral video

Python Video: बच्ची ने 12 फीट के लंबे अजगर को बनाया अपना तकिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

Fri, 07 Aug 2026 03:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 07 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीब 10 से 12 फुट लंबे अजगर के ऊपर ऐसे लेटी नजर आती है, जैसे उसने उसे तकिया बना रखा हो। 

विज्ञापन
little girl sleeping on giant python like pillow video goes viral on social media python viral video
अजगर को तकिया बनाकर सोती बच्ची का वीडियो - फोटो : @therealtarzann

विस्तार

Little Girl Sleeping On Giant Python Viral Video In Hindi: अजगर एक बड़ा और शक्तिशाली सांप होता है। हालांकि यह जहरीला नहीं होता, लेकिन अपने मजबूत शरीर से शिकार को कसकर लपेट लेता है, जिससे शिकार का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद वह शिकार को पूरा निगल जाता है। विशालकाय अजगरों से जुड़े कई डरावने और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। हाल में एक छोटी बच्ची का ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह करीब 10 से 12 फीट लंबे अजगर के ऊपर आराम से लेटी नजर आती है। 

विज्ञापन


Viral Video: आईने में खुद को देखकर सांप ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग रह गए दंग

विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बड़ा अजगर जो जमीन पर लेटा हुआ है, उसके ऊपर एक छोटी बच्ची आराम से सिर रखकर ऐसे लेटी नजर आती है, जैसे उसने उसे तकिया बना रखा हो। अजगर बार-बार वहां से बाहर निकलने की कोशिश भी करता है, लेकिन हर बार बच्ची के पैरों से टकराकर वापस मुड़ जाता है। अजगर छोटी बच्ची के साथ किसी भी तरह का आक्रामक व्यवहार करता नहीं दिखता, लेकिन उसकी मौजूदगी ही लोगों को डराने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)


बच्ची का तकिया बने अजगर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर  यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह नजारा काफी डराने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है अजगर आज भूखा नहीं है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कहा कि, इतने बड़े सांप के साथ इस तरह रहना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। 

Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: कुशीनगर के शिक्षकों ने निकाला बच्चों की मोबाइल लत छुड़ाने का अनोखा तरीका, देंखे वीडियो

दुनिया के कुछ देशों में लोग अजगर को घर में पालतू सांप के रूप में रखते हैं। लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होता। इसके लिए विशेष अनुमति, सही देखभाल और अनुभव की जरूरत होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे अजगर पालतू ही क्यों न हो, वह आखिरकार एक जंगली जीव है। उसके व्यवहार का पूरी तरह अनुमान नहीं लगाया जा सकता, इसलिए बच्चों को उसके साथ अकेला छोड़ना या इस तरह संपर्क में रखना सुरक्षित नहीं। अजगर की सही देखभाल, सुरक्षित रहने की व्यवस्था और उसे संभालने का पर्याप्त अनुभव होना बेहद जरूरी है।

Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed