फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man Caught Damaging Train Property on Camera Viral Video Sparks Massive Outrage Online

Viral Video: खिड़की तोड़ी, रॉड उखाड़ने की कोशिश, ट्रेन में की ऐसी हरकत कि इंटरनेट पर मच गया बवाल

Fri, 07 Aug 2026 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

Viral: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ट्रेन के अंदर खिड़की और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का स्थान और वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोग उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Man Caught Damaging Train Property on Camera Viral Video Sparks Massive Outrage Online
ट्रेन की चीजों को तोड़ता है शख्स - फोटो : एक्स@seriousfunnyguy

विस्तार

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के सामने एक युवक ने ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वायरल वीडियो में वह बेखौफ होकर ट्रेन के अंदर लगी चीजों को नुकसान पहुंचाता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उसके साथ मौजूद लोग उसे रोकने के बजाय पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। अब यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो में भूरे रंग की शर्ट पहने एक युवक सबसे पहले ट्रेन की खिड़की के फ्रेम में लगी रबर की पट्टी को उखाड़ता दिखाई देता है। कुछ ही पल बाद वह उसे खिड़की से बाहर फेंक देता है। इसके बाद भी वह नहीं रुकता। वीडियो में युवक खिड़की पर लगातार जोर-जोर से प्रहार करता नजर आता है। फिर वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगी धातु की एक रॉड को तोड़ने की कोशिश करता है। वह पूरी ताकत लगाता है, लेकिन रॉड नहीं टूटती।
विज्ञापन


ट्रेन की चीजों को तोड़ता है शख्स
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के दूसरे सामान को भी निशाना बनाता है। वह बैग टांगने वाले स्टैंड को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है और बिजली के सॉकेट पर भी कई बार वार करता है। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोग केवल वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं। किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शंस
हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। तोड़फोड़ के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। साथ ही घटना किस ट्रेन या किस जगह की है, इसकी भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत न करे। दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर देश की संपत्ति को नष्ट करने में किसी को क्या खुशी मिलती है। एक और यूजर ने लिखा कि टैक्स के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और सरकार को इस तरह के मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed