फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Meta Employee Says Layoff Fears Forced Her to Delay Motherhood Viral Post Sparks Debate on Work Life Balance

Viral: छंटनी के डर ने छीना मां बनने का सपना? Meta कर्मचारी की पोस्ट पढ़ लोग भी सोच में पड़ गए

Fri, 07 Aug 2026 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

Viral: मेटा की एक महिला कर्मचारी ने दावा किया है कि लगातार छंटनी के डर की वजह से उसने फिलहाल मां बनने का फैसला टाल दिया है। उसकी पोस्ट वायरल होने के बाद नौकरी की असुरक्षा और फैमिली प्लानिंग को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

विज्ञापन
Meta Employee Says Layoff Fears Forced Her to Delay Motherhood Viral Post Sparks Debate on Work Life Balance
नौकरी को लेकर बढ़ रही असुरक्षा - फोटो : AI

विस्तार

अच्छी सैलरी, बड़ी कंपनी और शानदार ऑफिस बाहर से देखने पर लगता है कि सब कुछ परफेक्ट है। लेकिन कई बार चमक-दमक के पीछे ऐसी परेशानियां छिपी होती हैं, जिनका असर लोगों की निजी जिंदगी तक पहुंच जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मेटा की एक महिला कर्मचारी की पोस्ट इसी वजह से खूब वायरल हो रही है। उसने दावा किया है कि कंपनी में बार-बार होने वाली छंटनी और नौकरी जाने के डर की वजह से उसने फिलहाल मां बनने का प्लान ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये कहानी
यह पोस्ट सबसे पहले एक प्रोफेशनल ऐप पर लिखी गई थी, जहां कर्मचारी गुमनाम रहकर अपने ऑफिस और नौकरी से जुड़े अनुभव शेयर करते हैं। बाद में इसका स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर किया गया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फैमिली प्लानिंग करना नहीं है आसान
महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पति से लंबी बात करने के बाद उसे एहसास हुआ कि मेटा में रहते हुए फैमिली प्लानिंग करना उसके लिए आसान नहीं है। उसे हर वक्त यही डर लगा रहता है कि पता नहीं अगले साल तक नौकरी रहेगी भी या नहीं। यहां तक कि अगर वह मैटरनिटी लीव पर जाए, तो वापस आने के बाद उसकी नौकरी बची रहेगी या नहीं, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।


नौकरी को लेकर बढ़ रही असुरक्षा
उसने आगे लिखा कि कंपनी का माहौल, लगातार छंटनी की खबरें और नौकरी की अनिश्चितता ने उसे ऐसा फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। पोस्ट के आखिर में उसने भावुक होकर लिखा कि उसकी उम्र बढ़ रही है और उसे डर है कि कहीं इस नौकरी के चक्कर में वह मां बनने का मौका ही न खो दे। गौरतलब है कि मेटा ने हाल ही में परफॉर्मेंस के आधार पर करीब 3,600 कर्मचारियों की छंटनी की थी। इसके बाद से कंपनी में काम कर रहे कई लोगों के बीच नौकरी को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ने की बातें सामने आती रही हैं।

लोगों ने दी यह सलाह
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने कहा कि आज के समय में नौकरी की अनिश्चितता का असर लोगों की निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। वहीं कई यूजर्स ने महिला को सलाह दी कि किसी भी कंपनी के लिए अपने परिवार और निजी जिंदगी के फैसले टालना ठीक नहीं है। उनका कहना था कि नौकरी बदली जा सकती है, लेकिन जिंदगी के कुछ फैसले समय निकल जाने के बाद वापस नहीं आते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed