सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Passenger behavior on flight made woman uncomfortable urvi kothari incident video goes viral

Viral Video: फ्लाइट में यात्री की हरकत से महिला हुई असहज, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव, देखें वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Fri, 03 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला ने फ्लाइट में हुए अपने असहज अनुभव को शेयर किया है। जिसमें पीछे बैठा यात्री बार-बार उसकी सीट छूता नजर आ रहा है। 

Passenger behavior on flight made woman uncomfortable urvi kothari incident video goes viral
फ्लाइट में यात्री की हरकत से परेशान हुई महिला - फोटो : @urvikotharii Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: फ्लाइट में सफर का अनुभव रोमांचक और अनोखा होता है। लेकिन अगर फ्लाइट में आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिसकी आपने कल्पना भी न की हो। एक महिला का फ्लाइट में हुए खराब अनुभव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला के पीछे बैठा यात्री बार-बार उसकी सीट छूता नजर आ रहा है।

Trending Videos

 

वीडियो में एक महिला फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। जहां उसके पीछे बैठा एक यात्री बार-बार अपना हाथ उनकी सीट पर रख रहा था, जिससे उसे बहुत असहज महसूस हो रहा था। महिला के अनुसार, शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब यह बार-बार होने लगा तो उन्हें परेशानी होने लगी। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट के केबिन क्रू से इसकी शिकायत की, जिसके बाद क्रू मेंबर ने उस यात्री से बात की और उसे ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि समझाने के बाद भी उस व्यक्ति का व्यवहार नहीं बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: दुल्हन की विदाई में बेजुबानों के भी छलके आंसू, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

Viral Video: जान खतरे में डालकर ट्रेन कोच के पायदान पर सफर करती बुजुर्ग महिला, झकझोर देगा ये वायरल वीडियो


वह बार-बार सीट को छूता रहा, जिससे महिला को लगातार असुविधा होती रही। स्थिति और ज्यादा खराब तब हो गई, जब उस व्यक्ति ने अपने पैर भी महिला की सीट के पास आर्मरेस्ट पर रख दिए। इससे महिला के बैठने की जगह और कम हो गई और उसे सही से बैठने में भी दिक्कत होने लगी, उन्होंने बताया कि कुछ समय तक उन्हें आधी सीट पर बैठकर सफर करना पड़ा, जो काफी असहज अनुभव था। आखिरकार, स्थिति को देखते हुए महिला को अपनी सीट बदलनी पड़ी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Urvi kothari (@urvikotharii)


वीडियो को इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर उर्वी कोठारी ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, 'इसी वजह से महिलाएं हर जगह सतर्क रहती हैं, यहां तक कि फ्लाइट में भी'। फ्लाइट में महिला के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि, आज भी कई जगहों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए सावधान और सतर्क रहना पड़ता है। 

Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

महिला के इस वीडियो को कई हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- शायद वह पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा हो या उसे उड़ान से डर लग रहा हो, इसलिए वह ऐसा कर रहा हो। दूसरे यूजर ने लिखा- वजह कुछ भी हो, किसी को इस तरह असहज करना सही नहीं है। तो वहीं कई यूजर्स ने महिला की हिम्मत की भी तारीफ की कि उन्होंने इस मुद्दे को खुलकर सामने रखा। उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर आवाज उठाना जरूरी है, ताकि दूसरे लोग भी सतर्क रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed