फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pilot son flew his mother for the first time on a flight emotional video goes viral on social media

Viral Video: पायलट बेटे की उड़ान में पहली बार मां बनीं पैसेंजर, दिल छू लेने वाला वाला वीडियो हुआ वायरल

Mon, 03 Aug 2026 02:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 03 Aug 2026 02:48 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पायलट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहली बार उन्होंने अपनी मां को उसी फ्लाइट में सफर कराया, जिसे वह खुद उड़ा रहे थे। मां-बेटे के रिश्ते से जुड़े इस भावुक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
Pilot son flew his mother for the first time on a flight emotional video goes viral on social media
पायलट बेटे ने मां के सपनों को दी उड़ान - फोटो : @tanisharora09

विस्तार

Pilot Son Mother Emotional Viral Video In Hindi: एक मां अपने बेटे के लिए सिर्फ जन्म देने वाली नहीं बल्कि उसकी पहली शिक्षक, पहली दोस्त, सबसे बड़ी ताकत और जीवन की सबसे सुरक्षित जगह होती है। मां बचपन से उसे चलना, बोलना, सही-गलत की पहचान करना और मुश्किल हालात का सामना करना सिखाती है। उसकी खुशी में खुश होती है और उसके दुख में सबसे पहले साथ खड़ी होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मां-बेटे के रिश्ते से जुड़ा एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट बेटा पहली बार अपनी अपनी मां को उसी फ्लाइट में सफर कराता है, जिसे वह खुद उड़ा रहा था। 

विज्ञापन


Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं, एक शख्स पायलट की यूनिफॉर्म पहनते हुए बताता हैं कि, यह उड़ान उनके पूरे करियर की सबसे खास उड़ानों में से एक है। इसकी वजह यह थी कि पहली बार उनकी मां उसी विमान में सफर करने वाली थीं, जिसे वह खुद उड़ाने जा रहे थे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मां-बेटा साथ में टर्मिनल से गुजरते हैं और बोर्डिंग गेट तक पहुंचते हैं। फ्लाइट की तैयारी के लिए जाने से पहले पायलट बेटा अपनी मां से पूछता है कि क्या वह उड़ान से पहले कुछ कहना चाहेंगी। इस पर मां का जवाब था, अच्छे से और सुरक्षित उड़ाना। मां की यह बात सुनकर बेटा भावुक हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanish Arora (@tanisharora09)


बता दें कि, फ्लाइट पूरी होने के बाद बेटे ने इस पल को याद करते हुए लिखा कि, बचपन में उनकी मां ने उन्हें पहला कदम चलना सिखाया था और आज किस्मत ने उन्हें मौका दिया कि वे अपनी मां को खुद आसमान की सैर कराएं। उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए अपना 'फेवरेट पैसेंजर' भी बताया।

Viral Video: विशाल अजगर के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, फिर सामने आया ऐसा दृश्य जिसने सबको हैरान कर दिया

Viral Video: कैंसर से जूझ रहे पिता ने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, आखिरी बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

मां-बेटे के इस खास पल के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं वीडियो देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- किसी भी पायलट के लिए अपने माता-पिता को खुद उड़ाना जीवन के सबसे गर्व और भावुक पलों में से एक होता है। दूसरे शख्स ने लिखा- वे भी उम्मीद करते हैं कि एक दिन उनके बच्चे उन्हें इसी तरह अपनी फ्लाइट में सफर कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed