फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Russian woman gets face massage at indian mens salon shares experience viral video

Viral Video: मर्दों के सैलून में रूसी महिला ने कराया फेस मसाज, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात, देखें वीडियो

Mon, 13 Jul 2026 09:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 13 Jul 2026 09:00 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूसी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के पुरुषों के सैलून में सिर्फ 1 डॉलर देकर फेस मसाज करा उसका अनुभव शेयर करती हैं।

विज्ञापन
Russian woman gets face massage at indian mens salon shares experience viral video
रूसी महिला ने मर्दों के सैलून में कराया फेस मसाज - फोटो : @kelyuba

विस्तार

Russian Woman Get Face Massage At Indian Men Salon: नाई की दुकान वह जगह होती है, जहां बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने और अन्य ग्रूमिंग सेवाएं भी दी जाती हैं। आधुनिक समय में कई नाई की दुकानों पर हेयरकट और शेविंग के अलावा फेस मसाज, फेशियल, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलर और स्किन केयर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं। अब भारतीय सैलून का देसी अंदाज विदेशी पर्यटकों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहा है। कई विदेशी भारत आकर स्थानीय सैलून में हेयरकट, शेविंग, फेस मसाज और अन्य सेवाओं का अनुभव लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। हाल ही में एक रूसी महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के पुरुषों के सैलून में फेस मसाज करा उसका अनुभव शेयर करती हैं।

विज्ञापन


Viral Video: चोरी करने आया चोर खुद ही फंस गया, बिल्डिंग वालों ने रेस्क्यू कर फिर जो किया जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रूस की एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर जिनका नाम (केल्यूबा लिउबोव) है, दिल्ली के एक पुरुषों के सैलून में पहुंच कर करीब 1 डॉलर (करीब 85 रुपये) में फेस मसाज करवाने लगती हैं। सैलून में मौजूद नाई पहले बड़े आराम से उनके बाल क्लिप से पीछे बांधता है और फिर क्रीम लगाकर चेहरे की मसाज शुरू कर देता है। वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि,  लिउबोव पूरे समय बिल्कुल सहज नजर आती हैं और बिना किसी झिझक के अपना स्किन केयर सेशन पूरा करवाती हैं। इस बीच दुकान में मौजूद लोग भी आईने के सामने उनके साथ सेल्फी लेने लगते है, तो वहीं बाकी ग्राहक भी उत्सुकता से पूरा नजारा देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Liubov (@kelyuba)


वायरल हो रहे इस वीडियो को केल्यूबा लिउबोव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- नई दिल्ली में फेस मसाज करवाना अपने आप में एक अलग अनुभव है। लिउबोव के चेहरे की मुस्कान भी यही बता रही थी कि, नाई के हाथों का जादू उन्हें पसंद आया। बता दें कि, लिउबोव इन दिनों भारत घूम रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ताजमहल, पुरानी दिल्ली की गलियां, गुरुद्वारे, मंदिर और कई मशहूर पर्यटन स्थलों की झलक देखने कोमिलती है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भारत को सुरक्षित जगह भी बताया है और यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ भी की है।

Viral Video: अमेरिका में एक नाई की सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: प्यासे लंगूर की मासूम कोशिश देख महिला ने की मदद, पेश की इंसानियत की मिसाल, वायरल हुआ वीडियो


रूसी महिला का पुरुषों के सैलून में चेहरे की मसाज कराने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं  वीडियो देख लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- दिल्ली में इतने लग्जरी सैलून छोड़कर आखिर यही दुकान क्यों? दूसरे शख्स ने लिखा- आज तो नाई की दुकान की किस्मत खुल गई, तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत में घूमते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed