Weird News: 14 साल से दुश्मनी निभा रहा है हाथी! गांव छोड़कर जाने पर भी एक ही परिवार के 4 लोगों को मार डाला
Weird News: एक हाथी ने एक ही परिवार के चार लोगों को नौ मील दूर जाकर मार डाला है। इससे 14 साल पहले ही इसी हाथी ने शख्स के माता-पिता को कुचलकर मारा डाला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Weird News: कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो बेहद हैरान करने वाली होती हैं। इस कहानी को जानकर आपको यकीन नहीं होगा कि कोई जानवर भी ऐसा कर सकता है। दरअसल, एक हिंसक हाथी ने एक पूरे परिवार को मार डाला। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसने एक ही हमले में परिवार के लोगों को नहीं मारा, बल्कि 14 वर्षों में एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली। परिवार के लोगों ने हाथी से बचने के लिए अपना घर-बार तक छोड़कर चले गए और उसकी रेंज से काफी दूर जाकर रहने लगे। परिवार वालों को भरोसा था कि अब हाथी उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसके बाद भी हिंसक हाथी ने परिवार को खोज लिए और परिवार के बचे अन्य सदस्यों की जान ले ली।
नेपाल की चौंकाने वाली कहानी
नेपाल के चितवन राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित माडी शहर की कहानी है। यहां शनिचरा बोते नाम के शख्स के परिवार के साथ 2012 में ऐसी घटना घटी। यह उनके लिए एक बुरे सपने जैसा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धुरबे नाम के एक हिंसक हाथी ने शनिचरा के माता-पिता को कुचलकर जान ले ली। हाथी इसके बाद भी नहीं रुका।
इस घटना के शनिचरा बोते ने परिवार को गांव से करीब नौ मील दूर जाकर रहने का निर्णय लिया। खतरे से बचने की उम्मीद में राप्ती नदी को पार कर किया जगतपुर में बस गए। कई वर्षों तक वहां रहने के बाद परिवार को लगा कि अब कोई खतरा नहीं है और अब वो बच गए हैं।
Monsoon El Nino: भारत में अगले तीन महीने कैसा रहेगा मौसम? अल-नीनो को लेकर यूरोपियन एजेंसी की डरावनी रिपोर्ट
लेकिन इस महीने की शुरुआत में बोते के परिवार पर तासदी आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक हाथी बोते के जगतपुर स्थित घर में फिर घुस गया और उसने बोते की बहू, 25 साल की आशिका बोते और उसके चार साल के पोते, भरत बोते को कुचलकर मारा डाला। बोते ने कहा कि हमें यकीन था इन नदियों को पार करने के बाद परिवार सुरक्षित रहेगा। लेकिन इतने वर्षों बाद हाथी वापस आकर परिवार पर हमला कर दिया और हमारे पास भागने के लिए कोई जगह नहीं है। ताजा हमले में हाथी ने बोते के परिवार के चार लोगों को उसी हाथी ने 14 साल बाद कुचलकर मार डाला।
Viral Video: स्कूटी पर बैठी बच्ची ने खेल-खेल में किया कुछ ऐसा, कुछ सेकंड की लापरवाही ने दी बड़ी सीख
हिंसक हाथी है धुरबे
धुरबे का नाम हाथी नेपाल के सबसे कुख्यात और हिंसक हाथियों में शामिल है। बीते वर्षों में उसने कई बार हिंसक हमले किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चितवन राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने बकाया कि 2010 से अभी तक इस हाथी की वजह से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।