Viral: वायरल वीडियो में दिखा दादी का स्वैग, स्कॉर्पियो पर चढ़कर काटा बवाल, खतरनाक स्टैंट देखकर लोग हैरान
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी के स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने स्कॉर्पियो जैसी भारी-भरकम गाड़ी पर चढ़कर पोज दिया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी रील बना रहे हैं। अब इंटरनेट एक दबंद दादी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने स्टंट में युवाओं को भी पीछे छोड़ दिाया है। बैंगनी रंग की साड़ी और नीले रंग की ब्लाउज पहनी दादी ने काली स्कॉर्पियो पर चढ़कर रील बनाया है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दादी बेखौफ और स्टाइलिश अंदाज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
टशन में दिख रही हैं दादी
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बुजुर्ग दादी मां पूरे टशन में दिख रही हैं। जहां लोग इस उम्र में आराम करना पसंद करते हैं, तो वहीं दादी का जोश हाई है। वीडियो में वह चमचमाती हुई काली स्कॉर्पियो कार के खुले दरवाजे के पास खड़ी हैं और गाड़ी के फुटबोर्ड पर पैर रखा हुआ है। एक हाथ से दरवाजा थामे वो कैमरे की तरफ बेहद रौब जमाते हुए दिख रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और खड़े होने का तरीका किसी स्टार की तरह लग रहा है।
दादी में दिखा गजब का कॉन्फिडेंस
दादी का पहनावा और उनका गजब का कॉन्फिडेंस देखकर लोग हैरान हैं। पारंपरिक भारतीय साड़ी पहने होने के बाद भी जिस तरह से उन्होंने स्कॉर्पियो जैसी भारी-भरकम गाड़ी पर चढ़कर पोज दिया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो में बैकग्राउंड में स्वैग वाला म्यूजिक बज रहा है। इस पर दादी का एटीट्यूड बिल्कुल परफेक्ट बैठ रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि स्कॉर्पियो कार चल रही है और फुटबोर्ड पर खड़ी दादी हाथ हिला रही हैं।
Weird News: 14 साल से दुश्मनी निभा रहा है हाथी! गांव छोड़कर जाने पर भी एक ही परिवार के 4 लोगों को मार डाला
वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला चलती स्कॉर्पियो कार के ऊपर खड़े होकर बेहद खतरनाक स्टंट करती हुईं pic.twitter.com/QhsOtvOrhV
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) July 14, 2026