सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tamilnadu Villupuram man is filling petrol in a plastic water jar at a petrol pump viral video

Viral Video: पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- क्या यह कानूनी है?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Sat, 14 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के विलुप्पुरम शहर के एक पेट्रोल पंप का है। 

Tamilnadu Villupuram man is filling petrol in a plastic water jar at a petrol pump viral video
पेट्रोल पंप में जार में पेट्रोल भरवाता शख्स - फोटो : @thala_speaks
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल ले जाना बहुत असुरक्षित होता है। इसमें पेट्रोल लीक होने के साथ बोतल पिघल भी सकती है, जिससे आग लगने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है। पेट्रोल पंप पर बोतल या प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल न देने का मुख्य कारण सुरक्षा होती है। हाल ही में तमिलनाडु के विलुप्पुरम शहर के एक पेट्रोल पंप से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है।

Trending Videos


Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आता है, जिसके हाथ में बड़ा प्लास्टिक का पानी वाला कैन होता है। पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उस कंटेनर में पेट्रोल भरता दिखाई देता है। जैसे ही उसका जार भरता है, एक दूसरा व्यक्ति भी दो लीटर की प्लास्टिक बोतल लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए आगे आ जाता है। पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़ से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।

 


प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है क्या? 
बता दें की यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण सोशल मीडिया पर LPG गैस के साथ पेट्रोल की कमी की अफवाहें भी फैल रही हैं। ऐसे में लोग डर के कारण पेट्रोल और डीजल जमा करना शुरू कर सकते हैं। तो वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि, क्या इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है? 

पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स के इस वीडियो को वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @thala_speaks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। वैश्विक संकट? कोई बात नहीं। हम अपने पानी के टैंकों को ही पेट्रोल पंप में बदल देंगे। समस्या हल हो गई!

Viral Video: हैंडल और पोल्स की मदद से स्टंट करता दिखा बच्चा, मुंबई मेट्रो ने वीडियो शेयर कर कही ये बात


Viral Video: जानवरों की हूबहू आवाज निकाल, नींबू पानी बनाते, बंदे का टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पेट्रोल पंप ऐसा करने की अनुमति कैसे दे रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा- क्या यह कानूनी है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed