सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Vegetable vendor uses chemicals to freshen up stale cucumbers video goes viral

Viral Video: ताजगी के नाम पर सेहत से खिलवाड़, बासी खीरों को केमिकल से चमकाते सब्जीवाले का वीडियो हुआ वायरल

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 12 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सब्जीवाले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बासी खीरों को फिर से तरोताजा दिखाने के लिए केमिकल यूज करता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आपका दिमाग भी चकरा जाएगा।

Vegetable vendor uses chemicals to freshen up stale cucumbers video goes viral
बासी खीरों में केमिकल यूज करता सब्जीवाला - फोटो : @KUNDAN00PATEL
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: शरीर को ठंडा रखने और पानी की कमी पूरी करने के लिए खीरा किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन जब आप बाजार में खीरा खरीदने जाते हैं, तो क्या आपको पता होता है कि आप जो खरीद रहे हैं वो आपकी सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहा। आजकल ज्यादातर चीजों में मिलावट की जा रही है। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। इसमें एक सब्जीवाला बासी खीरों को फिर से तरोताजा दिखाने के लिए केमिकल यूज करता नजर आ रहा है।


Viral Video: ऋषिकेश पानी में डूबते टूरिस्ट की रॉफ्टिंग गाइड ने बचाई जान, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, किस तरह एक सब्जीवाला मुरझाए खीरे में रंग मिलाकर उसे ताजा करने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि सब्जीवाला यह काम खुलेआम कर रहा है। बता दें कि किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बाजार में सब्जियों को जल्दी पकाने, बड़ा व चमकदार दिखाने या हरा-भरा रखने के लिए हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी केमिकल वाली सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

 

खीरे में केमिकल मिलाते सब्जीवाले के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- सब्जियां बेच रहे हैं या रंगाई पुताई का ठेका चला रहे हैं। सब्जियों को रंग के घोल में गुजारते यह व्यक्ति नजर आ रहा है लगता हैं। अब सब्जियों की ताजगी खेत में नहीं बाल्टियों में तैयार की जा रही है जो सब्जी अब जितना चमके उतना बड़ा सवाल भी छोड़ सकती है। हमको थाली में पोषण चाहिए पेंट इंसान का नुकसान दे रहा है, अब इसका जिम्मेदार कौन होगा या हमको सतर्क रहना होगा। 


Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा- अब तो हरी सब्जी भी बंद करनी पड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो सरेआम कैंसर बेच रहा है। क्या आप जानते हैं कि, ऐसी केमिकल सब्जीयों को खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed