सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Story woman left corporate it job became auto driver earns news in hindi

Viral Story: लाखों की नौकरी छोड़ महिला चला रही ऑटो, आईटी इंडस्ट्री में थी मैनेजर, कहानी जानकर करेंगे तारीफ

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 30 May 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Story: सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी वायरल हो रही है। महिला कभी एक आईटी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रही थीं, लेकिन वह ऑटो चला रही हैं। 

Viral Story woman left corporate it job became auto driver earns news in hindi
लाखों की नौकरी छोड़ महिला चला रही ऑटो, आईटी इंडस्ट्री में थी मैनेजर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

Viral Story: हर किसी का सपना होता कि अच्छी नौकरी और बड़ा पद मिले। विशेष तौर पर आईटी सेक्टर में नौकरी को प्रतिष्ठित करियर माना जाता है। लेकिन महिला ने अपने जीवन में ऐसा फैसला लिया, जिसने किसी को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक कंपनी में महिला आईटी मैनेजर थी। अब वह नौकरी छोड़कर ऑटो चला रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वो पहले से ज्यादा खुश हैं और 60 हजार से ज्यादा कमा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कहानी वायरल हो रही है। 


 बिजनेसमैन और कंपनी के सीईओ नेजरिन मिधलाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक उनकी एक महिला ऑटो चालक से मुलाकात हुई। उनका कहना है कि पहली नजर में महिला आत्मविश्वासी, खुशमिजाज और अपने काम से संतुष्ट नजर आई। उन्होंने महिला से उसके काम और जीवन के बारे में सवाल किया है, फिर जवाब सुनकर वो हैरान हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर किया 9 साल तक काम 

महिला ने बताया कि वह पहले करीब 9 साल तक आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर तैनात थीं। उनके पास अच्छी नौकरी, सम्मानजनक पद और बेहतर करियर था। बाहर से देखने पर उनकी जिंदगी सफल दिखती थी, लेकिन हकीकत कुछ और थी। नौकरी के साथ उन्हें लगातार तनाव, दबाव और चिंता भी थी। लंबे समय तक ऑफिस का काम, लगातार मीटिंग, लक्ष्य पूरे करने का दबाव और मानसिक तनाव उनकी दिनचर्या  में शामिल हो गए थे। वह महसूस करने लगी थीं कि वो नौकरी तो कर रही हैं, लेकिन अपनी जिंदगी का सुख नहीं ले पा रही हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Nezrin Midhlaj / Entrepreneur / Global Speaker (@dr.nezrin_midhlaj)





Kedarnath Dham: क्यों महिला ने कहा मत आना केदारनाथ धाम? अनुभव बताते हुए रोने लगी बाबा भोले की भक्त

मानसिक शांति के लिए छोड़ दी नौकरी 

काफी सोच और विचार के महिला ने आईटी सेक्टर की नौकरी को अलविदा कह दिया। इसके बाद वह ऑटो चलाने लगी है। उनके लिए यह फैसला कठिन था, क्योंकि अधिकतर अच्छी नौकरी छोड़ने के बारे में फैसला नहीं ले पाते। लेकिन महिला ने पैसा और पद से अधिक अपनी मानसिक शांति और खुशी को अहमियत दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले की तुलना में कहीं अधिक खुश, स्वतंत्र और संतुष्ट हैं।

Most Poisonous Bird: ये है दुनिया का सबसे विषैला पक्षी, काले-नारंगी रंग में छिपा है खतरनाक जहर

उन्होंने बताया कि अपनी सुविधा के अनुसार काम करती हैं। वह ऑटो चलाकर खुद 60 हजार रुपये कमा लेती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि किसी बॉस के निर्देशों पर काम नहीं करना पड़ता है। बिजनेसमैन नेजरिन मिधलाज भी काफी प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed