{"_id":"5f1abc8e8ebc3e638c772c7b","slug":"why-mosquito-drinks-human-blood-how-did-they-get-this-habit-scientists-find-the-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मच्छर क्यों पीते हैं इंसानों का खून, उन्हें कैसे पड़ी ये आदत? वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया इसका जवाब","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मच्छर क्यों पीते हैं इंसानों का खून, उन्हें कैसे पड़ी ये आदत? वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया इसका जवाब
मच्छर को एक हानिकारक कीट माना जाता है, जो इंसान या अन्य जीव-जंतुओं का खून चूसकर जिंदा रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है, नर मच्छर नहीं। अक्सर आपने देखा होगा कि मच्छर आपका खून चूसते हैं और फिर वो वहां से उड़कर भाग जाते हैं, लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? उन्हें आखिर ये आदत पड़ी कैसे? पहले वैज्ञानिक भी इस सवालों के जवाब नहीं जानते थे, लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब ढूंढ लिया है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर खून नहीं पीते थे। उनके अंदर एक वजह से धीरे-धीरे यह बदलाव आया है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पहले तो आपको ये बता दें कि दुनियाभर में मच्छरों की कई प्रजातियां हैं। उन्ही में से एक हैं अफ्रीका के एडीस एजिप्टी मच्छर। इस मच्छर की भी कई प्रजातियां हैं। इनकी वजह से ही जीका वायरस फैलता है। यही मच्छर डेंगू और पीला बुखार के भी कारण होते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
न्यू जर्सी की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इन्ही मच्छरों पर अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सभी प्रजातियों के मच्छर खून नहीं पीते बल्कि उनमें से कई अपना गुजारा करने के लिए अन्य चीजों को खाते-पीते हैं। यह रिपोर्ट न्यू साइंटिस्ट नामक पत्रिका में छपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिसर्चर नोआह रोज बताती हैं कि अब तक किसी ने भी मच्छरों के खान-पान से जुड़ा शोध नहीं किया था, लेकिन हमने किया। हमने सबसे पहले अफ्रीका के कुछ जगहों से एडीस एजिप्टी मच्छर के अंडे लिए और फिर उन अंडों से मच्छरों के निकलने का इंतजार किया। उसके बाद हमने उन मच्छरों को प्रयोगशाला में बंद डिब्बों के अंदर इंसानों और अन्य जीव-जंतुओं पर छोड़ दिया, ताकि यह समझा जा सके कि उनके खून पीने की पद्धति क्या है। इस दौरान हमें पता चला कि एडीस एजिप्टी मच्छरों की अलग-अलग प्रजातियों का खान-पान बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नोआह रोज ने कहा कि इस शोध से यह बात साबित होती है कि सारे मच्छर खून नहीं पीते हैं। उनका कहना है कि जिस जगह पर गर्मी ज्यादा पड़ती है या वो इलाका सूखा रहता है, वहां पर आमतौर पर पानी की कमी होती है। ऐसे में मच्छरों को प्रजनन के लिए नमी की जरूरत पड़ती है। इसी नमी की जरूरत को पूरा करने के लिए मच्छर इंसानों या फिर अन्य जीव-जंतुओं का खून पीना शुरू कर देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।