{"_id":"5f1aa5692fca060b7d62ae1a","slug":"maruti-suzuki-s-cross-bs6-petrol-booking-maruti-s-cross-bs6-2020-model-launch-date-india-know-price-features-engine-specification-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki S-Cross BS6 पेट्रोल मॉडल की बुकिंग शुरू, Creta और Seltos को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki S-Cross BS6 पेट्रोल मॉडल की बुकिंग शुरू, Creta और Seltos को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Maruti S-Cross Petrol
- फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी अगली बड़ी लॉन्च S-Cross petrol (एस-क्रॉस पेट्रोल) के लिए शुक्रवार को बुकिंग शुरू कर दी। एस-क्रॉस में हल्के हाइब्रिड तकनीक के साथ 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा और इसे अगस्त के पहले हफ्ते में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
Trending Videos
Maruti S-Cross Rear Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
एस-क्रॉस कार सितंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। यह कार अब तक सिर्फ डीजल इंजन के साथ आती थी। अब इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन मिलेगा। मारुति सुजुकी सिर्फ पेट्रोल कार बनाने की अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में मारुति को उम्मीद है कि 2020 S-Cross पेट्रोल ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बना पाएगी। मारुति सुजुकी ने S-Cross पेट्रोल मॉडल को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो में पेश किया था। कार प्रेमियों को तब से ही इस कार का इंतजार है। कंपनी S-Cross को 31 मार्च से पहले लॉन्च करने की तैयारी में थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई। इसके बाद आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol (मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल) 28 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि खबरों के मुताबिक अब इसकी लॉन्चिंग को 5 अगस्त के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti S-Cross Petrol
- फोटो : For Representation Only
इंजन
मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल 3 वेरिएंट्स - Delta, Zeta और Alpha में लॉन्च की जाएगी। S-Cross में 1.5 लीटर बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड भी मिलेगा, जो पहले से ही मारुति की दूसरी कारों जैसे कि Ciaz (सियाज), XL6 (एक्सएल6), Ertiga (एर्टिगा) और Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) में भी दी जाती है। यह इंजन 105 hp का पावर और 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। हालांकि 1.3 लीटर BS4 डीजल इंजन 90 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। इसके साथ ही S-Cross के BS4 डीजल इंजन मॉडल में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को बंद कर दिया गया है।

Maruti S-Cross SVHS Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
स्मार्ट हाइब्रिड में मिलेगा ज्यादा माइलेज
मारुति की स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन, टॉर्क असिस्ट फंक्शन, और इंजन आइडल स्टॉप / स्टार्ट फीचर शामिल है। यह ड्राइविंग के ओवरऑल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। टॉर्क असिस्ट एक्सट्रा पावर देकर एक्सेलेरेशन को बढ़ाता है, जबकि इंजन आइडल स्टार्ट / स्टॉप फीचर तेज बचाएगा। ब्रेक एनर्जी रिजनरेशन काइनेटिक एनर्जी को बिजली में बदलता है, जो बैटरी को रिचार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Maruti S-Cross Petrol Auto Expo
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
2020 Maruti Suzuki S-Cross Petrol के टॉप वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डीआरएल, LED टेललैम्प, ऑटो हेडलैंप लेवलिंग, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रूफ रेल्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और लेदर सीट अपहोस्ट्री, स्टीयरिंग और डोर आर्मरेस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।