सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   RIL AGM: 48th Annual General Meeting of Reliance Industries from 2 pm, 44 lakh shareholders expected to attend

RIL AGM: रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी का एलान, 2026 की पहली छमाही तक जियो IPO; बोले- भारत तरक्की की राह पर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Aug 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक में जियो आईपीओ के संभावित समय का एलान किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। आइए जानें एजीएम की खास बातों के बारे में।

RIL AGM: 48th Annual General Meeting of Reliance Industries from 2 pm, 44 lakh shareholders expected to attend
मुकेश अंबानी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम शुरू हो गई है। इस मौके पर बोलते हुए रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने लंबे समय से प्रतिक्षित जियो के आईपीओ के बारे में भी बताया। मुकेश अंबानी ने बताया कि आईपीओ के सारे प्रबंध पूरा करते हुए इसे 2026 की पहली छमाही तक लाने की कोशिश होगी।

loader
Trending Videos


एजीएम में बोलते हुए आरआईएल के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत उभर रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। मुकेश अंबानी ने कहा, "भारत पहले ही दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे तेजी से बढ़ रही है। भारत को दुनिया के मॉडल की नकल करने की जरूरत नहीं है।  हमारे पास अपना विजन है। हमारे पास अपना इंडिया फर्स्ट मॉडल बनाने की क्षमता है। डीप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके हमारा मॉडल भारत की सुरक्षा को मजबूत करेगा। लोगों के जीवन को बेहतर बनाएगा और पर्यावरण की रक्षा करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने कहा कि जैसे-जैसे रिलायंस अपने स्वर्णिम दशक के समापन की ओर बढ़ रहा है हम 'इंडियन ड्रीम' को साकार करने के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने हर व्यवसाय को एआई-नेटिव बना रहे हैं और डीप-टेक क्षमताओं से खुद को मजबूत कर रहे हैं। अंबानी ने कहा कि हमारी वी केयर की फिलॉसफी के साथ लोगों और पर्यावरण की भलाई को प्राथमिकता देते हैं। अंबानी ने कहा कि कंपनी इनोवेशन को केंद्र में रखकर, नई पीढ़ी के नेतृत्व को सशक्त करने पर काम कर रही है। हम निरंतर इसके प्रति निरंतर प्रतिबद्ध बने हुए हैं।

एआई के क्षेत्र में नवाचार बढ़ावा देने के लिए रिलायंस इंटेलिजेंस का एलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को रिलायंस इंटेलिजेंस नाम की सब्सिडियरी कंपनी बनाने का एलान किया। मुकेश अंबानी ने बताया कि यह एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी होगी। इसका उद्देश्य भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षमताओं को बढ़ावा देना और देश को कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। मुकेश अंबानी ने कहा, "यह रिलायंस और भारत के डिजिटल भविष्य की दिशा में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है।" उन्होंने आगे कहा, "रिलायंस इंटेलिजेंस की परिकल्पना चार स्पष्ट मिशनों के साथ की गई है, जिनमें से प्रत्येक भारत को वैश्विक कृत्रिम बुद्धिमत्ता नवाचार में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

अंबानी ने एआई की क्षमाताओं के कारण इसकी तुलना कामधेनु गाय से की

रिलायंस की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने एआई की तुलना हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित दिव्य इच्छा-पूर्ति करने वाली गाय, कामधेनु से की। अंबानी ने कामधेनु का जिक्र कर उनकी "चमत्कारी शक्ति" का वर्णन किया। अंबानी ने कहा, "कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उससे जुड़ी गहन तकनीकों में सफलताओं ने उत्पादकता, दक्षता और मानवीय क्षमता को अकल्पनीय स्तर तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "चमत्कारी शक्ति के कारण, एआई को अब नई कामधेनु, हमारे युग की दिव्य इच्छा-पूर्ति करने वाली गाय कहा जा सकता है।" अंबानी ने अधिकांश क्षेत्रों, व्यापार और औद्योगिक क्षेत्रों में क्रांति लाने की एआई की क्षमता पर जोर दिया।

डिज्नी के सीईओ बोले- भारत डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजार

रिलायंस के एजीएम के दौरान मेटा के संस्थापक व सीईओ मार्क जकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने भी अपना संदेश दिया। एजीएम के दौरान मुकेश अंबानी ने एक नई सहायक कंपनी 'रिलायंस इंटेलिजेंस' का भी अनावरण किया। उन्होंने गूगल और मेटा के साथ गठजोड़ की भी घोषणा की। डिज्नी के सीईओ बॉब इगर ने कहा, "भारत दुनिया भर में डिज्नी के लिए सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक बाजारों में से एक है। जियोस्टार ने 30 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ मनोरंजन उद्योग में तेज़ी से खुद को एक वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया है।" 

जियो अब डीप-टेक कंपनी बनी- बोले आकाश अंबानी

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने रिलायंस एजीएम के दौरान कहा, कंपनी भारत को दुनिया की पहली एआई-नेटिव डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की नींव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि जियो आज 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रहा है। यह उपलब्धि हर भारतीय के भरोसे से हासिल हो पाई है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो अब एक डीप-टेक कंपनी बन चुका है। कंपनी ने 5जी से लेकर एआई सेवाओं तक पूरी तरह भारत में विकसित तकनीक से अपनी पहचान बनाई है। 

आकाश अंबानी बताया कि जियो ने मोबाइल सेवाओं के अलावे ब्रॉडबैंड और एआई-आधारित उत्पादों में भी नई पहचान बनाई है। जियो एयरफाइबर आज दुनिया की सबसे बड़ी फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा है। यह हर महीने 10 लाख से अधिक घरों तक अपनी सेवाएं पहुंचा रही है। कंपनी का जियो का तकनीकी ढांचा पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। आकाश अंबानी ने कहा कि जियो देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य को आकार दे रहा है।

ईंशा अंबानी बोलीं- रिलायंस रिटेल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोलते हुए ईशा अंबानी ने की उपलब्धियों के बारे में बताया। ईशा अंबानी ने कहा, "रिलायंस रिटेल आज एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह उपभोक्ताओं और उत्पादकों दोनों को लाभ पहुंचाने, अर्थव्यवस्था को गति देने, आकांक्षाओं को प्रज्ज्वलित करने और भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का एक मिशन है।" ईशा अंबानी ने कहा कि इस वर्ष हमारा प्रदर्शन न केवल पैमाने को दर्शाता है, बल्कि हमारे व्यापार मॉडल की अंतर्निहित ताकत और लचीलेपन भी दर्शाता है। ईशा अंबानी ने बताया कि कंपनी का सकल राजस्व 8% बढ़कर 3,30,943 करोड़ ($ 38.7 बिलियन) हो गया। वहीं, EBITDA 8.6% बढ़कर ₹25,094 करोड़ ($ 2.9 बिलियन) हो गया।

रिलायंस का ईएंडपी व्यवसाय भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला: अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में पहली बार अनंत अंबानी भी बोले। उन्होंने कहा कि हमारा अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) व्यवसाय भारत की ऊर्जा सुरक्षा की आधारशिला है। यह देश के प्राकृतिक गैस उत्पादन में लगभग 30% का योगदान देता है। अनंत अंबानी ने कहा कि प्राकृतिक गैस भारत के स्वच्छ और हरित ऊर्जा की ओर बढ़ने की यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। अनंत अंबानी ने कहा, "वित्त वर्ष 25 में, ईएंडपी ने ₹21,188 करोड़ ($2.5 बिलियन) का रिकॉर्ड EBITDA दिया। यह KG-D6 और CBM दोनों से अधिक उत्पादन के कारण था। KG-D6 का उत्पादन 4% बढ़कर 28 MMSCMD गैस और 21,000 BOPD हो गया। हम अगले वित्त वर्ष में और नए कुएं जोड़ने की योजना बना रहे हैं। केजी बेसिन में, हम बुनियादी ढांचे पर आधारित अन्वेषण को आगे बढ़ा रहे हैं 40-कुओं का बहुपक्षीय ड्रिलिंग अभियान। दूसरा अभियान पहले से ही चल रहा है। हम ईएंडपी के हर हिस्से में डीप टेक को अपना रहे हैं। हमारे डिजिटल ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर, इंजीनियरिंग ट्विन्स और प्रोसेस ट्विन्स सुरक्षा, विश्वसनीयता और परिचालन उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करते हैं।"

अनंत अंबानी ने बताई धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स की खूबियां

रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम 2025 के एजीएम में आनंद अंबानी ने धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स के बारे में भी बताया। अनंत अंबानी ने कहा, "जामनगर में धीरूभाई अंबानी गीगा एनर्जी कॉम्प्लेक्स का काम रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है। आकार, पैमाने और एकीकरण के मामले में यह वैश्विक स्तर पर बेजोड़ होगा।" अनंत अंबानी ने बताया कि यह 50 लाख घंटे के श्रम की इंजीनियरिंग से तैयार किया गया है। अनंत अंबानी ने कहा कि 44 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में बना है और की टेस्ला गिगाफैक्ट्री से भी चार गुना बड़ा है। इसे तैयार करने में 3.4 मिलियन घन मीटर कंक्रीट का इस्तेमाल हुआ है। इसमें  7 लाख टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह 100 एफिल टावरों के बराबर है। अनंत अंबानी ने कहा कि इसे बनाने में एक लाख किलोमीटर केबल का इस्तेमाल किया गया है। यह चांद तक पहुचने और वापस आने के लिए पर्याप्त है। 50,000 से ज्यादा मजदूरों ने इसे तैयार किया है।

मुंबई इंडियंस का विस्तार चार महाद्वीपों में 7 टीमों तक: नीता अंबानी

एजीएम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि मुंबई इंडियंस परिवार चार महाद्वीपों में 7 टीमों तक फैल गया है। इस फ्रेंचाइजी ने प्रत्येक महाद्वीप में एक टूर्नामेंट जीतकर, विश्व स्तर पर कुल 13 ट्रॉफियां जीत ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed