{"_id":"5ec879338ebc3e90633c509d","slug":"uk-court-orders-anil-ambani-to-pay-usd-717-million-to-chinese-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी को 71.7 करोड़ डॉलर चीनी बैंकों को लौटाने का आदेश","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
अनिल अंबानी को 71.7 करोड़ डॉलर चीनी बैंकों को लौटाने का आदेश
Sat, 23 May 2020 06:45 AM IST
संदीप भट्ट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,लंदन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,लंदन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 May 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की एक अदालत ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को चीन के तीन बैंकों को करीब 71.7 करोड़ डॉलर का भुगतान 21 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चीन के इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (आईसीबीसी) की मुंबई शाखा, चाइना डेवलपमेंट बैंक और एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ चाइना ने अपने लोन की वापसी के लिए लोन समझौते के तहत पैसा वापस लेने के लिए ब्रिटेन के हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि अनिल अंबानी व्यक्तिगत गारंटी देने के लिए बाध्य हैं। दरअसल अनिल अंबानी पर्सनल गारंटी पर पहले ही सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रतिवादी को दावेदार (बैंकों) को 71.7 करोड़ डालर देने हैं। अदालत ने फरवरी में शर्तों के साथ आदेश पारित कर कहा था कि मामले की पूरी सुनवाई होने तक यह रकम कोर्ट में जमा कराई जाए। न्यायाधीश डेविड वाक्समैन ने 10 करोड़ छह सप्ताह के भीरत जमा करने के निर्देश दिए थे।