{"_id":"6a52b315c838b8796e02dcfd","slug":"10-year-old-child-drowns-in-water-filled-pit-in-kishangarh-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1068406-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किशनगढ़ में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किशनगढ़ में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनीमाजरा। किशनगढ़ गांव के भगवानपुर के सामने सुनसान इलाके में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा शुक्रवार से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट आईटी पार्क थाना पुलिस में दर्ज थी। शनिवार सुबह गड्ढे के बाहर उसके कपड़े मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। तलाश के दौरान गड्ढे से बच्चे का शव बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, किशनगढ़ स्थित मकान नंबर-74 में किराये पर रहने वाले ऑटो चालक ओमप्रकाश का इकलौता बेटा सत्यम शुक्रवार को स्कूल से घर आने के बाद फिर बाहर चला गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे भगवानपुर गुरुद्वारे के सामने बने पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चे के कपड़े पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में तलाश के दौरान शव बरामद कर लिया। मृतक चौथी कक्षा का छात्र था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पहले खुदाई के कारण बने गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।