{"_id":"6a52b333c25077b1090b78c0","slug":"the-citys-female-players-are-making-strides-in-baseball-and-softball-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1068212-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बेसबॉल और सॉफ्टबॉल में आगे बढ़ रही हैं शहर की महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बेसबॉल और सॉफ्टबॉल में आगे बढ़ रही हैं शहर की महिला खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर की महिला खिलाड़ी अब बेसबॉल और सॉफ्टबॉल जैसे खेलों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर शहर की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
स्कूल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी खुशी और भूमिका युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। भूमिका और खुशी इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर स्कूल नेशनल गेम्स में हिस्सा लेते हुए चंडीगढ़ का नाम रोशन किया।
खेल संघर्ष करना सिखाता है
भूमिका ने बताया कि खेल हमें सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि संघर्ष करना भी सिखाता है। मैदान पर बिताया हर पल हमें मजबूत बनाता है। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। अपने खेल पर भरोसा रखें और हर चुनौती का आत्मविश्वास के साथ सामना करें।
विज्ञापन
मेहनत ही मंजिल तक पहुंचाता है
खुशी ने बताया कि सफलता कभी एक दिन में नहीं मिलती। हर दिन की मेहनत, अनुशासन और खुद पर विश्वास ही आपको मंजिल तक पहुंचाता है। हार से घबराने के बजाय उससे सीखें और पहले से बेहतर बनने की कोशिश करें। सपना बड़ा देखिए और उसे पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत कीजिए।