{"_id":"6a52b2e0bef46c0cdb0fb5a1","slug":"gurtaj-and-hardik-kick-off-badminton-tournament-with-a-win-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1068091-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गुरताज और हार्दिक ने जीत से किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गुरताज और हार्दिक ने जीत से किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नॉर्थ जोन कैश प्राइज बैडमिंटन टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ। पहले दौर में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबलों में जालंधर के मंथन डोगरा ने हरियाणा के लवनीत राणा को 16-14, 15-9 से हराया। तनुष प्रशार ने केशव को 15-3, 15-6 से पराजित किया। एबीसी क्लब पटियाला के अर्नव गोयल ने दर्शन शिखवाल को 15-2, 15-7 से मात दी। यमुनानगर के हितेश सैनी ने शशांक मलिक को 15-1, 15-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया।
एएमबीए के श्रेयांश धैया ने गुरनूर सिंह विरदी को 15-10, 15-8 से हराया। पीएनबी के निखिल वर्मा ने रोमांचक मुकाबले में नमन को 18-20, 15-11, 15-8 से शिकस्त दी। होशियारपुर के हर्षदीप सिंह ने वैभव पाल को 15-6, 15-2 से पराजित किया। सेक्टर-38 वेस्ट के गुरताज सिंह ने तोशन मेहरा को 15-8, 15-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-15 वर्ग में सेक्टर-34 के हार्दिक स्वामी ने उप्पल अनहद को 15-6, 15-12 से हराकर प्रभावशाली शुरुआत की। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और अकादमियों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं तथा मुकाबले नए स्कोरिंग सिस्टम के तहत खेले जा रहे हैं।